April 26, 2026

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण: मातृशक्ति की सुरक्षा

Date:

Share post:

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए इसे महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ‘मातृशक्ति’ की सुरक्षा और गरिमा के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग 80,000 नए सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं और करीब 42,000 महिलाएं असमय काल का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं को निःशुल्क टीका उपलब्ध कराने का निर्णय बीमारी के बोझ को कम करने के साथ आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ भविष्य की गारंटी भी देगा।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रतिवर्ष लगभग 1.15 करोड़ बालिकाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करना विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक है, जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के कुशल प्रबंधन और प्रधानमंत्री के ‘स्वस्थ भारत’ संकल्प को दर्शाता है।

नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि राज्य में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों की बेटियों तक टीके की पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र से प्राप्त संसाधनों और मार्गदर्शन का अधिकतम उपयोग करते हुए इसे ‘मिशन मोड’ में लागू करना चाहिए, ताकि हिमाचल की हर बेटी सुरक्षित हो सके।

जयराम ठाकुर ने आश्वासन व्यक्त किया कि विज्ञान और सेवा के इस संगम से भारत सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन में वैश्विक मिसाल कायम करेगा, जिससे महिलाओं की जीवन प्रत्याशा बढ़ेगी और देश की मातृशक्ति अधिक सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकेगी।

CM Reviews Healthcare Expansion at Hamirpur College

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Murmu’s Summer Sojourn in Himachal from April 27

The President of India, Droupadi Murmu, is set to embark on a five-day visit to Himachal Pradesh from...

Himachal Witnesses Spiritual Surge at Jayanti Festival

A wave of devotion swept through Himachal Pradesh as thousands of devotees gathered to celebrate the three-day Maa...

Himachal Powers Ahead as Green Energy Leader

Himachal Pradesh is steadily emerging as a frontrunner in green energy generation, with the state government accelerating projects...

कांग्रेस पर टिकट ‘फीस’ को लेकर जयराम का वार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर स्थानीय निकाय चुनावों में टिकट आवेदन के नाम...