जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य : उपायुक्त

Date:

Share post:

जिले में घरेलू गैस और अन्य आवश्यक ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। इस संबंध में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार की जाए। इसके तहत अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे जैसे संस्थानों को नियमित रूप से गैस उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा आपूर्ति लगातार बनी हुई है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे इन वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण न करें।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी बाधा के सुनिश्चित हो सके। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

साथ ही, सभी उपमंडल दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के साथ रोजाना बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग की जांच भी की जा रही है।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि बड़े विकास कार्यों के लिए आवश्यक डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी परियोजना में बाधा न आए।

Clean Energy Push with New SHP Scheme

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Pushes Skill-Based Education Revolution

Governor Kavinder Gupta called for strengthening higher education through innovation, research and skill-based learning to achieve the vision...

‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Sparks Green Movement

Governor Kavinder Gupta launched the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ plantation campaign at Jutogh Cantonment, calling for collective...

Solar Power Drives Mamlig’s Green Transformation

CM Sukhu virtually inaugurated a 500-kilowatt solar power project at Gram Panchayat Mamlig in Solan district under the Green...

पांच मंदिरों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल सेवाएं

जिला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट तैयार करने को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...