हिम केयर पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Date:

Share post:

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिम केयर योजना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की जान बचाने वाली इस योजना को ‘घोटाला’ बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है। उनका आरोप है कि सुक्खू सरकार योजना को बंद करने के बहाने तलाश रही है।

जयराम ठाकुर ने बयान में कहा कि उनकी सरकार के दौरान हिम केयर और आयुष्मान योजना के तहत 5.5 लाख से अधिक लोगों का इलाज कराया गया, जिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने में असफल रही है, इसलिए पूर्व सरकार की जनहितकारी योजनाओं को निशाना बना रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर ‘वेलफेयर स्टेट’ की भावना को न समझने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिम केयर ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नया जीवन दिया, लेकिन वर्तमान सरकार इसे खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए अलग-अलग खर्च के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि वास्तविक खर्च कितना हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हिम केयर के बकाया भुगतान के कारण अस्पतालों में इलाज प्रभावित हो रहा है और जरूरी दवाइयों व सर्जिकल सामग्री की कमी सामने आ रही है।

जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि सरकार पहले संस्थान बंद करने में लगी थी और अब योजनाओं को बंद किया जा रहा है। उन्होंने शगुन और कन्यादान जैसी योजनाओं को बंद करने के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि ये योजनाएं गरीब परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थीं।

हिमाचल पुलिस का गौरव : विजय कुमार ने पदक जीता

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Centre Announces Tenzing Norgay National Adventure Awards

The Union Ministry of Youth Affairs and Sports has officially announced the recipients of the prestigious Tenzing Norgay...

UGC Notifies 54 Allied Healthcare Degrees to Boost Academic Parity

In a major overhaul of India’s healthcare education landscape, the Union Ministry of Health and Family Welfare, alongside...

Rising Scrub Typhus Cases Push Shimla Health Department into Action

HEALTH ALERT: PROTECT YOUR FAMILY FROM SCRUB TYPHUS RISKS Health authorities in Shimla have raised a crucial alert following...

Fairways of Inequality: Can Golf Become the World’s Most Inclusive Elite Sport?

Veer Raj Bhatia, Grade 12, Vasant Valley School, New Delhi Golf occupies a curious place in the global imagination....