रोहड़ू मेला समापन: जनता को मिली विकास की सौगात

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

मंत्री ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण और सुधार सरकार की प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में आपदाओं के कारण सड़कों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन पुनर्निर्माण कार्य तेज गति से जारी हैं। साथ ही किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं।

मंत्री ने बताया कि रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार के अंतिम गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में लगभग 1500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिन पर करीब 2300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें रोहड़ू क्षेत्र की 22 सड़कें शामिल हैं, जिन पर लगभग 300 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ब्रांदली से सुंगरी तक सड़क को पक्का किया जा रहा है, जबकि सुंगरी से रोहड़ू सड़क के उन्नयन के लिए विशेष पैकेज की प्रक्रिया जारी है। रोहड़ू-रामपुर सड़क के सुधार की योजना भी तैयार की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के लंबित भुगतान शीघ्र जारी किए जाएंगे ताकि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके।

शहरी विकास के तहत रोहड़ू में सौंदर्यीकरण, पार्किंग और हाइड्रोलिक पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाओं के विकास की योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं।

कार्यक्रम में मंत्री ने मेले की स्मारिका का विमोचन किया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। रस्साकशी में महिला मंडल भमानी लिमडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कबड्डी में लक्ष्मी टाइटंस जुब्बल विजेता रहे। नशा विरोधी अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए संगीता खुराना को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास का भरोसा दिलाया।

मेले के सफल आयोजन पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने भी जानकारी साझा की और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा मंत्री ने किया जागा माता मंदिर का उद्घाटन

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal’s History, Culture to Enter Class 6-8 Curriculum

Education Minister Rohit Thakur on Tuesday chaired a meeting to review the proposed revision of textbooks for Classes...

HPPSC Chairman Presents Annual Report to Governor

Chairman of the Himachal Pradesh Public Service Commission (HPPSC), Capt. Rameshwar Singh Thakur, presented the Commission’s 55th Annual...

Governor lauds smooth conduct of local body polls

Governor Kavinder Gupta on Thursday received the report on the General Elections to Local Bodies in Himachal Pradesh-2026...

HRTC goes smarter with HimBus Plus Card

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri said the state government is focusing on modernising public transport, promoting green mobility...