नर्स दिवस पर सेवा और समर्पण का संदेश

Date:

Share post:

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु डोगरा, प्राचार्या डॉ. संतोष मंता, वाइस प्रिंसिपल चंचल शर्मा तथा एस.एन.ए. सलाहकार प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने एम्स अस्पताल चमियाना में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर क्षय रोग (टीबी) के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने टीबी के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए समय पर जांच, नियमित दवा सेवन, स्वच्छता और संतुलित पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, समाज सेवा और जागरूकता से जुड़े विषयों पर आकर्षक कलात्मक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन तरुणा चौहान, अंजना ठाकुर और अलका शर्मा ने किया।

इस दौरान प्राचार्या डॉ. संतोष मंता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नर्सिंग पेशे को सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु डोगरा ने विद्यार्थियों से समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

चुनाव का दंगल (कविता) – डॉ. कमल के. प्यासा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

शिमला में 15 अगस्त का भव्य जश्न: शिक्षा मंत्री करेंगे मार्च पास्ट का निरीक्षण

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में 15 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम व...

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: हमीरपुर में खुलेगा एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज

हमीरपुर में ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के पहले ‘साइंस...

जुब्बल में खेल क्रांति: राज्य के सबसे बड़े स्पोर्ट्स स्कूल का आगाज

हिमाचल प्रदेश में महिला खेलों और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते...

ईस्ट इंडिया कंपनी व जारी सिक्के

31 दिसंबर, 1600 को इंग्लैंड के कुछ व्यापारियों द्वारा पूर्वी देशों से व्यापार करने के लिए जिस कंपनी...