सिपुर मेला संपन्न, कबड्डी और वॉलीबॉल की धूम

Date:

Share post:

जिला स्तरीय दो दिवसीय सिपुर मेला का रविवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण मनजीत शर्मा ने की। मेले के दौरान खेल प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें वॉलीबॉल, महिला एवं पुरुष कबड्डी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुल 50 टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वॉलीबॉल में 18, महिला कबड्डी में 10 और पुरुष कबड्डी में 22 टीमों ने हिस्सा लिया।

महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा जोगों टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पांवटा साहिब टीम उपविजेता रही। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स क्लब गुम्मा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कोहिनूर टीम उपविजेता रही।

वहीं वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स टीम विजेता और नेगी ब्रदर्स टीम उपविजेता रही। विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 31 हजार रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 18 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मशोबरा और आसपास के कई विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मेले के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जबकि स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

Congress Challenges Opposition on Guarantees

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CM Sukhu Flags Off Mobile Support Units for Special Needs Children

CM Sukhu today flagged off three mobile resource centre vehicles under the ‘Therapy on Wheels’ initiative of Samagra Shiksha,...

HP Government Plans Karmakand Courses to Preserve Heritage

In a major initiative to preserve traditional rituals and empower youth with structured knowledge, Chief Minister Thakur Sukhvinder...

CM’s Surprise Visit: Strict Directives Issued at Disaster Control Room

In an unexpected visit today, CM Sukhu arrived at the Integrated Command and Control Centre (ICCC) and the...

गाँव-गाँव पहुँचेगी तकनीक: मशोबरा में 33 लाख से डिजिटल स्टूडियो तैयार

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आधुनिक और तकनीक-आधारित प्रशिक्षण देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया...