आतंकवाद के खिलाफ शिमला में गूंजा एकजुटता का संदेश

Date:

Share post:

एंटी टेररिज्म डे के अवसर पर जिला प्रशासन शिमला द्वारा बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आतंकवाद विरोधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद, हिंसा और कट्टरता के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा शांति बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि आतंकवाद मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इससे मुकाबला करने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने कहा कि देश में शांति और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि एंटी टेररिज्म डे मनाने का उद्देश्य लोगों में सद्भाव, सामाजिक समरसता और अहिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि समाज में हिंसा और उग्रवाद के लिए कोई स्थान न रहे। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहीदी दिवस को देशभर में एंटी टेररिज्म डे के रूप में मनाया जाता है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

देशभक्ति गीतों के बीच राजीव गांधी को नमन

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

State Pushes Big Green Leap: 32% Forest Cover Target Set for 2030

The Himachal Pradesh government has launched an ambitious “Mission-32 Percent” with the goal of increasing the state’s green...

देशभक्ति गीतों के बीच राजीव गांधी को नमन

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को शिमला के छोटा शिमला स्थित सद्भावना...

This Day in History

1873 Levi Strauss and Jacob Davis were granted a U.S. patent for jeans reinforced with copper rivets, marking the...

Today, 20 May, 2026 : World Bee Day

World Bee Day is observed every year on 20 May to raise global awareness about the crucial role...