हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: मतदान की तैयारियां पूरी

Date:

Share post:

राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 की विस्तृत जानकारी जारी की है। आयोग द्वारा 29 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके अंतर्गत प्रदेश में कुल 31,182 पदों पर चुनाव प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इनमें 3,754 प्रधान, 3,754 उप-प्रधान, 21,654 ग्राम पंचायत सदस्य, 1,769 पंचायत समिति सदस्य तथा 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7, 8 और 11 मई को नामांकन पत्र भरे गए, जिसमें कुल 86,204 प्रत्याशियों ने भाग लिया। 12 और 13 मई को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें 742 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए। नाम वापसी की प्रक्रिया 14 और 15 मई को पूरी होने के बाद 10,854 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

राज्य में मतदान 26, 28 और 30 मई 2026 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतपत्र और मतपेटियों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 26 मई को 1,293 ग्राम पंचायतों में संपन्न होगा। इसके लिए सभी मतदान दल रवाना हो चुके हैं और निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

प्रदेश में कुल 21,678 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 16,539 सामान्य, 3,554 संवेदनशील तथा 1,585 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला हमीरपुर में 1 तथा जिला कांगड़ा में 2 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए कुल 8,198 मतदान दल गठित किए गए हैं।

आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहें। केवल वही मतदाता मतदान केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे जिनका नाम संबंधित मतदाता सूची में दर्ज है। आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मतदान के पश्चात मतदाता तुरंत केंद्र से प्रस्थान करें।

Revised Schedule Released for HP Departmental Exams

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Death of a TT Table — Short Story

Rajeev Khanna, Solan It is after a long gap of eighteen years that I rediscovered the passion of hitting...

Feature: India’s Himalayan Apple Farmers Need Better Supply Chains, Not Bigger Bailouts

Veer Bhatia, Grade 12, Vasant Valley School, New Delhi Every monsoon, images of landslides, flooded roads and stranded villages...

सेंट बीड्स कॉलेज का संकल्प: नशा मुक्त युवा, सशक्त समाज

हिमाचल प्रदेश भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के दिशा-निर्देशों के तहत सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला की यूथ रेडक्रॉस इकाई ने...

CSIR-NAL Unveils Indigenous Micro Gas Turbine Engines for Defence Drones

In a major push for self-reliance in advanced defence technologies, CSIR-National Aerospace Laboratories (CSIR-NAL) unveiled three indigenous Micro...