डीएवी खेल प्रतियोगिता में गजेड़ी ठियोग बना ओवरऑल चैंपियन

Date:

Share post:

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, गजेड़ी ठियोग ने डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (क्लस्टर स्तर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दमदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग, डीएवी लक्कड़ बाजार, डीएवी न्यू शिमला, डीएवी टुटू, डीएवी शोगी तथा डीएवी दाड़लाघाट सहित कुल छह विद्यालयों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग में किया गया, जिसमें कबड्डी, शतरंज और योग जैसी प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में आयोजित की गईं।

कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय ने अंडर-14 और अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में दबदबा बनाया, वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी न्यू शिमला ने प्रथम स्थान हासिल किया।

शतरंज प्रतियोगिता में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी लक्कड़ बाजार तथा बालिका वर्ग में डीएवी न्यू शिमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी टुटू विजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला ने शीर्ष स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में बालक वर्ग में डीएवी गजेड़ी ठियोग तथा बालिका वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

योग प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला ने अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी दाड़लाघाट तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी लक्कड़ बाजार विजेता रहे। समूह योग प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में क्रमशः डीएवी लक्कड़ बाजार, दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला तथा डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.बी.एस. थापा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों एवं शारीरिक शिक्षकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Chapslee School hosts NEP 2020-focused AI workshop

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Chapslee School hosts NEP 2020-focused AI workshop

Chapslee School, Shimla organised a full-day district-level deliberation workshop for teachers on June 6, 2026, focusing on CBSE’s...

बाल रंगमंच उत्सव 2026 में स्कूलों की भागीदारी और लेखकों से कहानियाँ आमंत्रित

कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अक्टूबर 2026 में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर स्थित गोथिक हॉल में बाल रंगमंच...

Cultural celebration concludes with Governor’s presence

Governor Kavinder Gupta today graced the closing ceremony of the 71st Annual Function and All India Drama and...

NCST lauds Himachal’s tribal development push

The National Commission for Scheduled Tribes (NCST) has appreciated the efforts of the Himachal Pradesh Government for its...