पिता- एक कल्पतरु – रणजोध सिंह

Date:

Share post:

रणजोध सिंह – नालागढ़

बच्चों की मुस्कान की खातिर

अपनी मुस्कान भुलाता है

बच्चें रखता राजा जैसे

खुद भिखारी लगता है

वह और नहीं कोई यारों

यकीनन,

बच्चों का पिता होता है|

 

बन हिमालय बच्चों संग

आडिग खड़ा रहता है

उनके संग केवल हंसता है

पर तनहाई में रोता है

यकीनन,

वह और नहीं कोई यारों

बच्चों का पिता होता है|

 

बच्चों के आगे बढ़ने पर

सबसे ज्यादा खुश होता है

उनकी हर सफलता पर

जो लड्डू बांट के आता है

यकीनन,

वह और नहीं कोई यारों

बच्चों का पिता होता है|

 

पिता है तो बच्चों की आंखों में

जिंदा ढेरों सपने हैं

पिता है तो मेले के

सब खिलौने अपने हैं

बनकर कल्पतरु घर में ढेरों खुशियां लाता है

यकीनन,

वह और नहीं कोई यारों

बच्चों का पिता होता है|

 

बाहर से कठोर अंदर से मखमल होता है

बच्चों को सर्कस का शेर नहीं

जंगल का शेर बनाता है

जिसके कारण गर्म हवा का कोई झोंका

बच्चों को छू तक नहीं पाता है

यकीनन,

वह और नहीं कोई यारों

बच्चों का पिता होता है|

चाहत, कविता – रणजोध सिंह

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Hails MSME Role in Economic Growth, Dedicates Ambulance in Kala Amb

Governor Kavinder Gupta on Wednesday emphasized that the Micro, Small and Medium Enterprises (MSME) sector has emerged as...

Discipline and Teamwork Mark Sports Day at Blue Bells School, Dhalli

Annual Sports Day was celebrated with great enthusiasm, zeal, and sportsmanship at Blue Bells Public School, Dhalli, on...

कोटखाई में शिक्षा के विस्तार पर 100 करोड़ खर्च, प्रगति नगर को मिली नई सौगात

पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को घर-द्वार पर आधुनिक व रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में...

Himachal showcases waste-to-wealth & digital governance at global summit

Demonstrating how mountainous states can balance fragile ecology with rapid urbanization, Himachal Pradesh Urban Development Minister Vikramaditya Singh...