पांच मंदिरों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल सेवाएं

Date:

Share post:

जिला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट तैयार करने को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेबसाइट निर्माण की प्रगति, ऑनलाइन सेवाओं और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली डिजिटल सुविधाओं पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइटें श्रद्धालुओं को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इन वेबसाइटों के माध्यम से मंदिरों का इतिहास, धार्मिक महत्व, पूजा-अर्चना का समय, उत्सवों की जानकारी, ऑनलाइन दान, आरती और विशेष पूजा की बुकिंग जैसी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेबसाइट का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए और इसी माह इन्हें लॉन्च किया जाए। उन्होंने कहा कि वेबसाइट यूजर फ्रेंडली होने के साथ हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही साइबर सुरक्षा, नियमित अपडेट और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में मंदिर ट्रस्टों की आय-व्यय जानकारी, संपर्क विवरण, शिकायत एवं सुझाव सुविधा तथा धार्मिक आयोजनों की नवीनतम जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि जिला के पांचों मंदिर ट्रस्टों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। इसके लिए मंदिर अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के विस्तार से श्रद्धालुओं को घर बैठे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर ट्रस्टों के कामकाज में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी।

Kishau Deal Gives Himachal Revenue Without Investment

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Pushes Skill-Based Education Revolution

Governor Kavinder Gupta called for strengthening higher education through innovation, research and skill-based learning to achieve the vision...

‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Sparks Green Movement

Governor Kavinder Gupta launched the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ plantation campaign at Jutogh Cantonment, calling for collective...

Solar Power Drives Mamlig’s Green Transformation

CM Sukhu virtually inaugurated a 500-kilowatt solar power project at Gram Panchayat Mamlig in Solan district under the Green...

Kishau Deal Gives Himachal Revenue Without Investment

The Memorandum of Understanding (MoU) for the 422 MW Kishau Multipurpose Hydro Project is likely to be signed...