शिमला में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज

Date:

Share post:

80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शिमला की अध्यक्षता में बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी (छात्र एवं छात्राएं), स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ियां मार्चपास्ट प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा पुलिस और होमगार्ड के बैंड समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। परेड का पूर्वाभ्यास 11 अगस्त से शुरू किया जाएगा।

समारोह में देशभक्ति और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) और जिला भाषा अधिकारी (डीएलओ) को सौंपी गई है। आमंत्रण पत्रों की छपाई एवं वितरण का कार्य एसी टू डीसी कार्यालय द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। यदि समारोह को राज्य स्तरीय कार्यक्रम घोषित किया जाता है तो आमंत्रण पत्रों की व्यवस्था सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा की जाएगी।

बैठक में ध्वनि विस्तारक प्रणाली की व्यवस्था डीपीआरओ कार्यालय, रिज मैदान की स्वच्छता एवं सफाई का दायित्व नगर निगम शिमला और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एसी टू डीसी कार्यालय को सौंपी गई। समारोह के बाद मिठाई वितरण की व्यवस्था भी नगर निगम शिमला द्वारा की जाएगी।

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शिमला और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसका आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह में आमजन की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे तथा स्वतंत्रता आंदोलन में हिमाचल के योगदान से युवा पीढ़ी को अवगत कराया जाएगा।

जिला स्तरीय समारोह में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए प्रतिभागियों की सूची कार्यक्रम से पहले एसी टू डीसी कार्यालय में जमा करवानी होगी।

इसके अलावा सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Himachal Plans Record PG Seat Expansion

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1918 Nelson Mandela’s Birth: Nelson Mandela, the anti-apartheid leader and former President of South Africa, was born in Mvezo,...

रामपुरी जातर में गूंजा संस्कृति संरक्षण का संदेश

प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को जुब्बल में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय रामपुरी जातर...

JUIT Celebrates 25 Years, Awards 2,244 Degrees

Governor Kavinder Gupta on Friday presided over the 7th Convocation of Jaypee University of Information Technology (JUIT), Waknaghat,...

Today, 18 July, 2026 : Nelson Mandela International Day

Nelson Mandela International Day is observed every year on 18 July to commemorate the birth anniversary of Nelson...