JNVST 2027: नवोदय में प्रवेश का मौका, आवेदन शुरू

Date:

Share post:

नवोदय विद्यालय समिति (NVS), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभिभावक अपने योग्य बच्चों के लिए 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रोशन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को देशभर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और पूर्णतः निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

प्रवेश के लिए विद्यार्थी का संबंधित जिले का निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही वह शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। पात्रता के अनुसार विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई नियमित शैक्षणिक सत्र के रूप में पूरी की गई होनी चाहिए।

जवाहर नवोदय विद्यालय देश के प्रत्येक जिले में संचालित सह-शिक्षा आवासीय विद्यालय हैं, जहां विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ रहने, भोजन, पाठ्य सामग्री और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

नवोदय विद्यालय समिति ने पात्र अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें।

ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

MY Bharat Invites Youth for Nasha Mukt Cultural Contest

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Massive Doctor Hiring Spree: Sukhu Govt to Recruit 650 Specialists

CM Sukhu has announced a major upgrade to Himachal Pradesh's medical infrastructure, detailing an investment of ₹500 crore...

कोटखाई में विकास की रफ्तार: थाना सड़क का भूमि पूजन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत रावलाक्यार में ₹4 करोड़ की लागत से स्त्रोन्नत...

नशे के खिलाफ हिमाचल: जयराम ठाकुर ने मांगी जनता से भागीदारी

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की सराहना...

SDM Office & 24/7 Healthcare: Major Governance Boost for Dadasiba

CM Sukhu announced the establishment of a new Sub-Divisional Magistrate (SDM) office at Dadasiba in the Jaswan-Pragpur assembly...