हरित हिमाचल की ओर भारत विकास परिषद की पहल

Date:

Share post:

भारत विकास परिषद, शिमला शाखा द्वारा शनिवार को साईं मंदिर के समीप ऊपरी क्षेत्र पुजारली स्थित वन क्षेत्र में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि हरित भविष्य के लिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी आवश्यक है। सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों की देखरेख का संकल्प भी लिया।

परिषद ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, शिमला शाखा के अध्यक्ष ललित चौधरी, सचिव राकेश चंद्र भारद्वाज, रवि उप्पल, रमेश चोपड़ा सहित शाखा के लगभग 35 सदस्य उपस्थित रहे।

CM Unveils Major Relief Package for Boh Cloudburst Victims

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1999 Kargil Vijay Diwas (India): India achieved victory in the Kargil War under Operation Vijay. The day commemorates the...

Today, 26 July, 2026 : Kargil Vijay Diwas

Kargil Vijay Diwas is observed every year on 26 July in India to commemorate the victory of the...

देवशयनी एकादशी – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी तरह-तरह की एकादशियों में एक हरिशयनी एकादशी भी आ जाती है, जिसे देवशयनी...

CM Unveils Major Relief Package for Boh Cloudburst Victims

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu visited the cloudburst-hit Boh area in Shahpur constituency to review relief and...