बागवानों की आर्थिकी होगी मजबूत, रोहित ठाकुर ने दिए सड़कों के सुधार के निर्देश

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल के सुदूरवर्ती खनाशनी क्षेत्र का दौरा कर 15 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने 5.58 करोड़ रुपये से अपग्रेड होने वाली क्वालटा संपर्क सड़क, 6.99 करोड़ रुपये के धानसर संपर्क मार्ग और 88 लाख रुपये के हरोट संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने क्वालटा मार्ग पर 2.10 करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड तीन साल से भी कम समय में तैयार हुए नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। अपने दौरे के अंतिम चरण में उन्होंने धानसर में आयोजित स्व. विजय सिंह ठाकुर और स्व. अनिल चौहान मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और स्थानीय युवक मंडल को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया।

खनाशनी क्षेत्र के साथ अपने पारिवारिक और भावनात्मक संबंधों को साझा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल के विजन के अनुरूप पहाड़ों में सड़कें ही विकास का मुख्य आधार हैं। यह सड़कें न केवल दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ती हैं, बल्कि सेब बागवानों को अपनी फसल समय पर मंडियों तक पहुँचाकर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती हैं। इसी कड़ी में पिछले वर्ष निर्मित धानसर-शिलोली सड़क से हिमाचल के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के कोठीगाड़ क्षेत्र की किराणु और दुचाणु पंचायतों को भी सीधा लाभ मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र की 15 सड़कों की पासिंग प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।

बीते मानसून में सड़कों को पहुंचे नुकसान का जिक्र करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि आपदा के बावजूद पिछले वर्ष युद्ध स्तर पर सड़कें बहाल कर बागवानों के सेब मंडियों तक पहुँचाए गए थे। आगामी सेब सीजन के मद्देनज़र लोक निर्माण और अन्य संबंधित विभागों को पहले से ही अपनी तैयारियां दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं ताकि बागवानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

Himachal Focuses on Final Phase of Cabinet Decisions

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Cabinet Greenlights Major Job Drive and Infrastructure Projects

The Himachal Pradesh State Cabinet, in a meeting chaired by Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, approved...

विज्ञानमय भारत से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित शिक्षा महाकुंभ में...

Governor Urges Youth to Drive Technology at NIT Hamirpur

Emphasizing that a truly developed nation must be powered by scientific intellect and social purpose, Governor Kavinder Gupta...

St. Thomas’ School Empowers Regional Educators with CBSE Training on NEP 2020

In a major initiative toward academic transformation, St. Thomas’ School, Shimla, successfully organized a comprehensive CBSE Capacity Building...