विभाजन का दर्द – कविता

Date:

Share post:

डॉ. कमल के. प्यासा – ज़ीरकपुर ,मोहाली

फिर आती है याद…

सुना करते थे जब नाना-नानी से

अपने कस्बे (हज़ारों) की बात।

तंबाकू की मंडी, थे बताते

लगा दी गई थी जिसे भयानक आग,

मची भगदड़ कैसी थी…

देखी थी जिसने चहुं ओर भड़कती आग…

है सन-47 की यह बात!

फिर आती है याद…

मैं तो था माँ की गोदी में,

था कैमलपुर शहर का नाम।

दादा-दादी से खूब सुनते

उस खौफनाक मंज़र का हाल।

दादी दिखाती थीं ज़ख्म बरछी के,

जब-जब होती विभाजन की बात!

फिर आती है याद…

अपने को तो कुछ पता नहीं,

कैसे-कैसे पहुँचे…

क्या थे समय के हालात?

लेकिन सुना था माता-पिता से:

“प्यास में पीते जोहड़ से पानी,

पीछे से हुआ था अचानक प्रहार!”

मरते-मरते कैसे बचे थे,

माता रानी को करते थे याद!

फिर आती है याद…

हूक उठती है दिल में अब भी,

कैसा घर, कहाँ रहते थे?

क्या देख पाएँगे कभी उसे…?

ख्वाहिश दिल की दिल में रह गई,

हुए जब अस्सी के पार।

घूमे गलियाँ दिल्ली की सारी,

ठिकाना ढूँढ़ते और घर-बार!

फिर आती है याद…

नाना-नानी, दादा-दादी की

कही-सुनाई वे सारी बातें,

कैसे-कैसे, कहाँ से कहाँ पहुँचे…

आखिरी बार हिमाचल में!

आगजनी, खून-खराबे की बातें सुन-सुन,

देख ‘तमस’, ‘टोबा टेक सिंह’ और रेल की भारी भीड़…

हो जाती हैं यादें ताज़ा

रिश्ते-नातेदारों की…

फिर आती है याद…

क्रांतिकारी शहीद मदन लाल ढींगरा – डॉ. कमल के. प्यासा

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ चेल्सी स्कूल में गूंजा एंटी-चिट्टा जन आंदोलन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’...

संजौली-भटाकुफर टनल का भविष्य आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट पर निर्भर

फोरलेन टनल निर्माण के दौरान संजौली, भटाकुफर और ढली क्षेत्र के मकानों में आई दरारों के मुद्दे पर...

A Glorious Celebration of Culture and Talent Marks St. Thomas’ Annual celebration

St. Thomas’ School, Shimla, hosted its Annual Appreciation Day for Classes VI through XII with great zeal and...

Spectrum of Fun and Fitness Brightens the Turf at Loreto Convent Tara Hall

Loreto Convent School, Tara Hall, hosted its Junior Annual P.T. Drill Display with remarkable flair and exuberance. Centred...