भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा बच्चों में साहित्य और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में ‘एक समय की बात है’ शीर्षक से कहानी वाचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, छोटा शिमला के लगभग 40 विद्यार्थी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार अनुराग पराशर बच्चों को अपनी दो कहानियों से रूबरू कराएंगे, वहीं विद्यालय के दो छात्र भी मंच से कहानी वाचन करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच, भाषा-ज्ञान और सार्वजनिक अभिव्यक्ति के कौशल को निखारना है।
विभाग के अनुसार, यह कार्यक्रम बच्चों को साहित्यकारों से सीधे संवाद करने और पढ़ने-लिखने की रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। इस तरह के आयोजनों को हर महीने के अंतिम सप्ताह में मनाए जाने वाले ‘बैग-फ्री डे’ के अवसर पर विभिन्न स्कूलों की सहभागिता के साथ नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।
शिमला में आपदा से निपटने की तैयारी: जाखू रोपवे पर हुआ भव्य सुरक्षा अभ्यास


