लाला नहीं मानता – लघु कथा

Date:

Share post:

रणजोध सिंह – नालागढ़

बहुत दिनों से एक समर्पित पत्रकार के पास दबी जुबान में शिकायतें आ रही थीं कि गाँव की नदी में जो अवैध खनन हो रहा है, वह रात के अंधेरे में एक विशेष जेसीबी के द्वारा होता है| पत्रकार सच जानने के लिए उस रात गाँव में ही रुक गया| जैसे ही अंधेरे ने अपने पाँव पसारे, दनदनाती हुई एक जेसीबी, कुछ ट्रैक्टर, तथा पंद्रह-बीस प्रवासी मजदूर भी पहुँच गए और नदी का सीना चीरकर ट्रैक्टरों पर रेत, बजरी और पत्थर भरे जाने लगे|  पत्रकार ने छिपकर इस कृत्य की बहुत सारी तस्वीरें निकाल ली, जिनमें जेसीबी तथा ट्रैक्टरों का नंबर भी साफ-साफ पढ़ा जा सकता था|

वह सारी रात सोया नहीं और बड़ी मेहनत करके उसने खनन माफ़िया का पर्दाफ़ाश करने वाली न्यूज़ तैयार कर ली तथा मुख्य संपादक को यह कहकर सौंप दी कि यह खबर हमारी अखबार की मुखपृष्ठ की हेडलाइन बननी चाहिए|मगर अगले रोज़ जब अखबार निकली तो उसे घोर निराशा का सामना करना पड़ा, क्योंकि पूरी अखबार में उस विशेष खबर का ज़िक्र तक नहीं था

उसने सोचा वह खबर देने में लेट हो गया था, शायद इसी वजह से खबर नहीं छपी मगर दूसरे दिन भी इस खबर का कहीं कोई अता-पता नहीं था| वह बेचैन हो गया और तुरंत मुख्य संपादक से मिला और बिना किसी भूमिका के बोला, “मैंने अपनी जान जोखिम में डालकर एक विशेष ख़बर तैयार की ताकि खनन माफ़िया का सच सामने आ सके, मगर आपने ये खबर लगाई ही नहीं, ऐसा क्यों?” मुख्य सम्पादक हँसते हुए बोला, “देखो भाई तुम्हारी खबर वैसे तो मुखपृष्ठ पर लगने के काबिल है, मगर यह जिन लोगों के खिलाफ जा रही है, वे न केवल रसूखदार लोग हैं, अपितु हमारी अखबार के प्रयोजक भी हैं| मैं यह खबर लगवाना तो चाहता हूँ, मगर लाला (अखबार का मालिक) नहीं मानता| उसका कहना है कि हम किसी भी सूरत में अपने प्रयोजकों को नाराज़ नहीं कर सकते|

यू आर वंडरफुल सर – रणजोध सिंह

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Empowering Citizens Through Smart Healthcare and AI-Driven Innovations

The Software Technology Parks of India (STPI), under the Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), partnered with...

Special Campaign 6 Boosts Green Practices and Efficiency

The Department of School Education and Literacy (DoSEL) under the Union Ministry of Education is actively advancing its...

PGI and AIIMS Postgraduates Eligible for Direct Senior Resident Roles

The state government has amended the Resident Doctors Policy-2025 to enable the direct appointment of eligible postgraduate doctors...

सचिवालय में आर्म्सडेल भवन के नए ब्लॉक लोकार्पित

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय के आर्म्सडेल भवन के चरण-4 (ब्लॉक-1 और 2)...