डॉ. कमल के. प्यासा – जीरकपुर, मोहाली
कांगड़ा का समस्त क्षेत्र ब्यास, सतलुज व रावी नदियों के मध्य स्थित होने के कारण ही त्रिगर्त के नाम से भी प्रसिद्ध था और नगरकोट के नाम से भी जाना जाता था, क्योंकि नगरकोट किले का निर्माण महाभारत काल के कटोच शासक सुशर्मा चंद्र द्वारा करवाया गया था। पहाड़ी क्षेत्रों में कांगड़ा सबसे बड़ी व प्राचीन शक्तिशाली रियासतों में से एक थी। इधर अथाह धन-दौलत होने के कारण ही बाहरी आक्रमण होते रहते थे। 1620 ईस्वी में मुग़ल शासक जहांगीर ने कोट कांगड़ा के किले को जीत कर अपने अधिकार में कर लिया था, बाद में 1789 ईस्वी में राजा संसार चंद द्वारा मुगलों को हरा कर किले पर फिर से अपना अधिकार स्थापित कर लिया गया था, लेकिन 1806 ईस्वी में गोरखों ने आक्रमण करके क्षेत्र में भारी क्षति पहुंचाई, जिससे तंग आकर राजा संसार चंद को 1809 ईस्वी में राजा रणजीत सिंह से सन्धि करनी पड़ी और मजबूरन रणजीत सिंह के अधीन रहना पड़ा था और 1828 ईस्वी में तो रणजीत सिंह ने किले पर भी अधिकार कर लिया था। बाद में अंग्रेज-सिख युद्ध के पश्चात 1846 ईस्वी में कांगड़ा ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया और स्वतंत्रता प्राप्ति तक पंजाब का हिस्सा बना रहा। 1966 ईस्वी में पंजाब के पुनर्गठन पर इसे हिमाचल में मिला दिया गया था। 1972 ईस्वी में इसके तीन जिले अर्थात, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा बना दिए गये।
मध्य काल (12वीं से 17वीं शताब्दी) में कटोच शासकों द्वारा उत्तर भारत के (सामंत देव वाले) हॉर्स एंड बुल शैली से प्रेरित सिक्के चलाये गये थे जिन्हें जीतल या द्राम कहा जाता था और ये सिक्के अधिकतर तांबे के होते थे, कम गुणवत्ता वाले कुछ चांदी के सिक्के भी चलते थे। इन सिक्कों में एक ओर नंदी और दूसरी ओर हॉर्स (घुड़सवार) व शुरू में नागरी लिपि में राजा का नाम लिखा होता था।
वैसे देखा जाये तो त्रिगर्त एक प्राचीन स्वतंत्र गणराज्य था, जिसके सिक्के अति दुर्लभ बताये जाते हैं, जो कि वर्गाकार आकार में तांबे के होते थे, जिन पर “त्राकत जनपदस” लिखा होता था, ये भार में 2.20-4.20 ग्राम तक के, व भुजाएं 15×15 – 18×18 मि.मी. तक की होती थीं। सिक्कों की मोटाई 1.00 – 1.50 मि.मी. की होती थी।
त्रिगर्त कांगड़ा के कुछ बुल व हॉर्स सिक्के:
-
बुल व हॉर्स सिक्का राजा त्रिलोक चंद्र (1420-1450 ईस्वी)
-
सिक्के की धातु = तांबा।
-
सिक्के का आकार = गोलाकार।
-
सिक्के का व्यास = 11.00-14.00 मि.मी.
-
सिक्के की मोटाई = 1.2-1.6 मि.मी.
-
सिक्के का भार = 2.39-2.99 ग्राम।
-
सिक्के का काल = 15वीं शताब्दी (1420-1450 ईस्वी)।
-
सिक्के पर लिपि = देवनागरी।
-
सिक्के का संरक्षण स्थान = राज्य संग्रहालय, शिमला व भूरी सिंह संग्रहालय, चम्बा।
-
सिक्के का प्राप्ति स्थान = कांगड़ा।
-
सिक्के का विवरण = राजा त्रिलोक चंद्र के तांबे वाले हॉर्स व बुल के इस सिक्के के एक ओर हॉर्स के मुख को दाएं दिखाया गया है व ऊपर की ओर देवनागरी में “श्री” लिखा है। सिक्के के दूसरी ओर “महाराजा श्री त्रिलोक चंद्र देव” लिखा है।
-
-
बुल व हॉर्स सिक्का राजा सिंगार चंद्र देव (1450-1500 ईस्वी)
-
सिक्के की धातु = तांबा।
-
सिक्के का आकार = गोलाकार।
-
सिक्के का व्यास = 14.00 मि.मी.
-
सिक्के की मोटाई = 1.5-1.8 मि.मी.
-
सिक्के का भार = 3.20-3.45 ग्राम।
-
सिक्के का काल = 15वीं शताब्दी (1450-1500 ईस्वी)।
-
सिक्के की लिपि = देवनागरी / हिन्दी।
-
सिक्के का संरक्षण स्थान = राज्य संग्रहालय, शिमला, व भूरी सिंह संग्रहालय, चम्बा।
-
सिक्के का प्राप्ति स्थान = कांगड़ा।
-
सिक्के का विवरण = कांगड़ा के कटोच शासक राजा सिंगार चंद्र देव के इस तांबे के सिक्के के एक ओर वैसे ही पूर्व वर्णित सिक्का क्रम 1 की तरह घुड़सवार को दाईं ओर मुंह किए दिखाया गया है व सिक्के के दूसरी ओर “महाराजा श्री सिंगार चंद्र देव” लिखा है।
-
-
बुल व हॉर्स सिक्का राजा नरेंद्र देव (1450-1480 ईस्वी व 1200 ईस्वी)
-
सिक्के की धातु = तांबा।
-
सिक्के का आकार = गोलाकार।
-
सिक्के का व्यास = 13.50-14.00 मि.मी.
-
सिक्के की मोटाई = 1.3-1.5 मि.मी.
-
सिक्के का भार = 3.00-3.54 ग्राम।
-
सिक्के का काल = 15वीं शताब्दी / 12वीं शताब्दी (1450-1480 ईस्वी व 1200 ईस्वी)।
-
सिक्के की लिपि = देवनागरी / हिन्दी।
-
सिक्के का संरक्षण स्थान = राज्य संग्रहालय, शिमला व भूरी सिंह संग्रहालय, चम्बा।
-
सिक्के का प्राप्ति स्थान = कांगड़ा।
-
सिक्के का विवरण = इस राजा नरेंद्र देव के हॉर्स व बुल सिक्के में वैसे ही ऊपर वर्णित सिक्का क्रम 1 व 2 जैसे ही एक ओर घोड़े को दिखाया गया है व दूसरी ओर राजा का नाम “नरन देव” या “महाराजा श्री नरेंद्र चंद्र” लिखा है।
-


