February 27, 2026

सलोगन व पोस्टर मेकिंग के विजेता पुरस्कृत

Date:

Share post:

कीकली रिपोर्टर, 5 नवम्बर, 2016, शिमला

नगर निगम शिमला द्वारा रोटरी टाऊन हॉल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में निगम द्वारा आयोजित सलोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । यह पुरस्कार नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान ने प्रदान किए । सलोगन लेखन में केशांग वांग चुक नेगी के सलोगन “’शांत आवरण, स्वच्छ डगर-मनभावन, शिमला नगर” को कमेटी द्वारा सर्वश्रेष्ठ आंका गया । पोस्टर मेकिंग में शालू जस्वाल, गितिका ठाकुर और प्रतिभा मेहर द्वारा बनाए गए पोस्टर को पुरस्कृत किया गया । स्वच्छ भारत मिशन के तहत एल आर वर्मा और दीक्षित शर्मा को भी बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर म्यूजिकल बैंण्ड के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया । संजय चौहान ने कहा कि नगर निगम शिमला का यह प्रयास है कि शिमला को और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहें इस दिशा में कई सकारात्मक कदम उठाए गए हैं । सफाई व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी कडी में निगम द्वारा पोस्टर एवं सलोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।

इस मौके पर महापौर ने लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई । इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला प्रशान्त सरकैक, जिला भाषा अधिकारी त्रिलोक सूर्यवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा0 उमा राजपूत, ए0पी0 राजीव शर्मा, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

State-Level Workshop on UX and Digital Service Delivery

The Department of Digital Technologies and Governance (DDT&G), Himachal Pradesh, in collaboration with the National e-Governance Division (NeGD),...

जनगणना-2027 की तैयारी: मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित

जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम...

Rohit Thakur Pushes Holistic Development in Schools

Education Minister Rohit Thakur today chaired a detailed review meeting with Deputy Directors of School Education (Secondary, Elementary,...

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण: मातृशक्ति की सुरक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी)...