February 23, 2026

एनएसयूआई ने शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान लॉन्च किया

Date:

Share post:

नैशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने आज शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की।
NSUI के अनुसार नयी शिक्षा नीति केंद्रीकरण व शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देती है। साथ ही यह शिक्षा विरोधी नीति तब लायी गयी जब पूरे देश में कोविड कहर का दौर था। उद्देश्य साफ है मोदी सरकार शिक्षा को भी सिर्फ अमीरों के लिए एक सुविधा जैसा बनाना चाहती है। गरीब बच्चों के भविष्य के साथ यह सीधा खिलवाड़ है। शिक्षा बचाओं देश बचाओ अभियान को एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी गौरव तुषिर एवं प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने लॉन्च किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी गौरव तुषिर का कहना है कि बीजेपी सरकार निजीकरण नौकरियां, आरक्षण व भविष्य सब बर्बाद कर देगा सरकारी संस्थानों के निजीकरण से देश के युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर खत्म हो जाएंगे। अब तो नयी शिक्षा नीति भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही या है तो गरीब जाए तो जाए कहाँ

साथ ही SSC, NEET, JEE जैसे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाले सामने आना व युवाओं को वर्षों तक नौकरी नहीं देना यह साफ बताता है कि मोदी सरकार छात्र विरोधी है। अगर हम छात्र वर्ग के लिए कोई नीति बना रहें हैं तो हमारा कर्तव्य बनता हैं कि हम उनसे चर्चा करे लेकिन वर्तमान सरकार की आदत बन चुकी हैं कि सभी कार्य तानाशाही तरीके से लागू करते हैं। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा है कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई हैं तब से छात्रों की फैलोशिप एवं स्कॉलरशिप रोकी जा रहीं हैं, प्रवेश परीक्षाओं में घोटाले हो रहें हैं तथा परीक्षाओं के परिणाम देरी से आ रहे हैं। जिसके कारण छात्रों के 2 से 3 साल बर्बाद हो जाते हैं। एनएसयूआई केंद्र सरकार से मांग करती हैं कि केंद्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर पर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आयु सीमा में कम से कम 2 साल की छूट दी जाएं। क्योंकि कोरोना काल में छात्रों के 2 साल पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल के नुकसान के बाद छात्र अब तक नुकसान से नहीं उबर पाए है और NSUI के इस आंदोलन ने छात्रों की मांगों को आवाज दी है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

विकास कार्यों के साथ नशा मुक्त समाज का संदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़...

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शराब इकाइयों की नीलामी

वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 के लिए हिमाचल प्रदेश में खुदरा मदिरा इकाइयों की...

मां और शिशु के लिए पोषण सुरक्षा कवच

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और कुपोषण की चुनौती से निपटने के उद्देश्य से राज्य सरकार...

“The Quest for Wisdom” का भव्य विमोचन

त्रिभाषीय सूक्ति-संग्रह “The Quest for Wisdom – प्रज्ञाया: अन्वेषणम्” का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख Dinesh Kumar Tripathi...