रिज़ पर होगा उमंग का मेगा रक्तदान शिविर

Date:

Share post:

नव वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को रिज मैदान पर उमंग फाउंडेशन विशाल रक्तदान शिविर लगा रहा है। लोग नए साल की शुरुआत दूसरों का जीवन बचाने के लिए खूनदान करके कर सकते हैं। आईजीएमसी अस्पताल के ब्लड बैंक में सर्दियों में रक्त की भारी कमी के मद्देनजर यह शिविर बहुत महत्वपूर्ण है। उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि ठंड के मौजूदा मौसम में एक सप्ताह में संस्था का यह दूसरा रक्तदान शिविर है। उन्होंने कहा कि नए साल पर रक्तदान के लिए शहर के लोगों में काफी उत्साह है। इससे आईजीएमसी अस्पताल के ब्लड बैंक को रक्त की आपूर्ति करने में सहायता होगी।  उन्होंने कहा कि एक बार खून दान करके तीन मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। ब्लड बैंक में रक्त को प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और आरबीसी में विभाजित कर जरूरतमंद मरीजों को चढ़ाया जाता है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जनता का जनादेश विकास नीतियों पर मुहर: सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव परिणामों को लेकर प्रदेश की जनता...

शिमला ग्रीष्मोत्सव में ‘Canvas of The Hills’ का आगाज़

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत इस वर्ष कला और संस्कृति को समर्पित विशेष आकर्षण के रूप में “Canvas...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: साहित्य और संस्कृति का संगम

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा और संस्कृति को समर्पित दो विशेष कार्यक्रम—“श्यामला कवि सम्मेलन” तथा “श्यामला...

CM Sukhu Appeals for Active Participation in Census 2026

CM Sukhu has called upon the people of Himachal Pradesh to actively engage in Census 2026 and take...