लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए सभी विभाग तत्परता के साथ कार्य करे

Date:

Share post:

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चैहान की अध्यक्षता में आज यहां लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित यह अभियान 25 नवंबर, 2022 से पूरे भारत वर्ष में शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लिंग आधारित हिंसा के बारे में लोगो को संवेदनशील बनाने तथा पीड़ितों की मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान कारगर साबित होगा। इस दृष्टि से सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि जिला में लिंग आधारित हिंसा पर रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के खंड स्तर पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन लैंगिक हिंसा के मामलों को चर्चा के केंद्र में लाना और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए उपलब्ध नियमों व उपलब्ध तंत्र व उपायों के जरिए उनकी समस्या या शिकायतों के समाधान की जानकारी देना है। उन्होंने इस संदर्भ में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों से भी अवगत करवाया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को अभियान में और अधिक बल देने के निर्देश दिए ताकि अभियान का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि जिला के सरकारी आयोजनों में भी लोगों को इस बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस ममता पॉल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जनता का जनादेश विकास नीतियों पर मुहर: सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव परिणामों को लेकर प्रदेश की जनता...

शिमला ग्रीष्मोत्सव में ‘Canvas of The Hills’ का आगाज़

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत इस वर्ष कला और संस्कृति को समर्पित विशेष आकर्षण के रूप में “Canvas...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: साहित्य और संस्कृति का संगम

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा और संस्कृति को समर्पित दो विशेष कार्यक्रम—“श्यामला कवि सम्मेलन” तथा “श्यामला...

CM Sukhu Appeals for Active Participation in Census 2026

CM Sukhu has called upon the people of Himachal Pradesh to actively engage in Census 2026 and take...