April 16, 2026

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0: बच्चों के टीकाकरण में नया अध्याय

Date:

Share post:

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला से किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला ने बताया कि 7 अगस्त से 12 अगस्त तक मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि जो भी बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उन्हें कवर किया जा सके।

यह अभियान 3 चरणों में होगा पहला चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर तक तथा तीसरा चरण 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2023 तक होगा। आगे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष के पीछे सरकार का यह उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा बिना टीकाकरण के ना रहे तथा जो छूट गए हैं उनका भी टीकाकरण सुनिश्चित हो। इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मनीष सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ ईशा ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Revamping Himachal Pradesh’s Handloom And Handicraft Sector

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

India Tightens Anti-Doping Laws, Targets Traffickers

Union Sports Minister Dr. Mansukh Mandaviya on Wednesday said the government is working to introduce criminal provisions against...

Govt Assures Stable Fuel Supply Amid West Asia Tensions

The Government of India on Wednesday said it is closely monitoring developments in West Asia while ensuring smooth...

India Eyes Global Lead in Clean Energy Push

Union Minister Dr. Jitendra Singh said India is emerging as a global player in clean energy through a...

This Day in History

1917 Vladimir Lenin, the Russian revolutionary leader, made his return to Petrograd (present-day Saint Petersburg), a pivotal development that...