वे लोग — कविता

Date:

Share post:

 वे लोग : लेफ्टिनेंट डॉक्टर जय महलवाल

लेफ्टिनेंट डॉक्टर जय महलवाल

हम तो अपनी मस्ती में रंगे रह जाते हैं,
बातों ही बातों में परायों को भी अपना बना जाते हैं,
जो दूसरों पर लांछन लगाते हैं,
वे घटिया मानसिकता के लोग कहलाते हैं ।

वो खुद के गिरेबान में तो कभी झांक नहीं पाते हैं,
दूसरों के काम में जरूर मीन–मेख निकालते रहते हैं,
अगर कोई अपनी मेहनत से भी आगे बढ़ रहे होते हैं,
वे उनकी मेहनत पर भी पानी फेरने की फितरत में हमेशा रहते हैं।
खुद को तो आते नहीं दो शब्द भी बोलने के महफिल में,
वे शख्स उसी महफिल में दूसरों की गलतियां निकालने में लगे रहते हैं।

खुद लगे रहते चमचागिरी करने में किन्ही खास खास की,
वे जान बूझ कर मेहनत करने वालों को महफिलों में नहीं बुलाते हैं,
खुद तो अपने गिरेबान में झांकते नहीं कभी,
वे दूसरों की गलतियां निकालने में व्यस्त रहते हैं।

जब कहा जाए उनको कुछ कहने को,
तो ये तो हमसे बड़े हैं यह बात कहके बड़ी आसानी से बात टाल जाते हैं,
हकीकत आज की यह है दोस्तो,
वे लोग सच में ही घटिया मानसिकता वाले लोग कहलाते हैं।

Bishop Cotton School Hosts 26th Annual Slater Debates: Key Topics And Winners

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट: शिमला में मिशन मोड लागू

शिमला जिला प्रशासन ने मानसून सीजन में बढ़ते आपदा जोखिम को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड...

क्रैच केंद्रों में 22 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज

जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी इंदु शर्मा ने बताया कि शिमला शहर के आंगनबाड़ी सह-क्रैच केंद्रों...

Himachal’s Orchard Economy Gets Global Boost

The consignment received a warm welcome in Oman, where the Embassy of India in Muscat launched a promotional...

सनरॉक स्कूल में स्वास्थ्य और संस्कृति का संगम

सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा (कोटखाई) में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्साह, सम्मान और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। इस...