गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय के उपन्यास “गंतव्य” का लोकार्पण — डॉ पंकज ललित दवारा

Date:

Share post:

कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट दवारा गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय के उपन्यास “गंतव्य” का विशेष लोकार्पण और चर्चा कार्यक्रम का आयोजन शिमला में 28 अक्तूबर को किया गया । इस आयोजन में भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जबकि अध्यक्षता के आर भारती ने की । उन्होंने उपन्यास “गंतव्य” की महत्वपूर्ण बातें सांझा की और बताया की इस उपन्यास के माध्यम से समाज में नए दिशाओं की ओर बढ़ने का मार्ग दिखाया गया है ।

YouTube player

इस अद्वितीय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सत्यनारायण स्नेही, आत्मा रंजन और युवा पाठक श्रुति ने अपनी परीचर्चा से सभी को प्रेरित किया । उन्होंने उपन्यास “गंतव्य” के अंशों को सुनाया और इसकी महत्वपूर्ण बातें बताई । इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से शिक्षा, बेरोजगारी, और साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और यह स्पष्ट हुआ कि शिक्षा केवल ज्ञान नहीं प्राप्त कराने के लिए होती है, बल्कि यह युवाओं को उनके पेशेवर जीवन में सफलता पाने के लिए भी तैयार करनी चाहिए । उपस्थित अन्य अतिथियों में श्रीयुत श्रीनिवास जोशी, सुदर्शन वशिष्ठ, भारती कुठियाला, डॉ. स्नेही, कुलराजीव पंत सहित कई अन्य लोग शामिल थे ।

YouTube player

पुस्तक “गंतव्य” की लोकार्पण समय 2.00 से 3.30 pm के बीच हुई, और इस कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश शर्मा ने किया । इसके बाद, कविता पाठ कार्यक्रम 3.30 से 5.00 pm के बीच आयोजित किया गया, और इस कार्यक्रम का मंच संचालन विचलित अजय ने किया । कविता पाठ में शामिल हुए कुछ नाम, डॉ स्नेही, भर्ती कुठिआला, सुमित राज, गुलपाल, सीताराम शर्मा, समृधि, श्रुति, कुलराजीव पंत, और अन्य कवी ।

YouTube player

इस पुस्तक और काव्य पाठ कार्यक्रम के माध्यम से कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट ने गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय की पुस्तक “गंतव्य” को समर्पित किया और लोगों को इसके महत्वपूर्ण संदेशों के प्रति जागरूक किया । इस सफल आयोजन ने साहित्य और शिक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंतव्य के माध्यम से गहरी चर्चा की, और शिमला के साहित्य प्रेमियों को एक मंच पर ला कर आपसी विचार विनिमय करने का अवसर प्रदान किया । यह कार्यक्रम साहित्यिक और कला क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

***

उपन्यास “गंतव्य” – शिक्षा और बेरोजगारी के बीच की गहरी चर्चा
देश के कई करोड़ शिक्षित बेरोजगारों की संख्या में एक अंक और जुड़ गया । मैं एम. ए. करके बेरोजगार था, इस बात की चर्चा मेरे गाँव आने के कुछ ही महीनों के बाद अब गाँव के दो-चार लोगों की जमात में होने लगी थी, चाहे वह हाट-बाजार हो या चाय-पान की दुकान हो । उन सबकी नजर में मैं नम्बर वन मूर्ख था । कोई कहता, “त्रिभुवन पण्डित का बेटवा मिथिलेसरा अपनी पढ़ाई लिखाई में माँ-बाप का पैसा बर्बाद किया और अब जब कुछ कमाने का समय आया तो हाथ-पैर तोड़कर घर बैठ गया । काम भी तो नहीं होता उससे ।” तो कोई दूसरा काफी चिंतित मुद्रा में कहता, तुम ठीक कहते हो भाई । बच्चों को ज्यादा पढ़ाना व्यर्थ है । पढ़-लिखकर लड़के मूर्ख और बेकार हो जाते हैं ।” गाँव का कोई व्यक्ति अगर मुझसे मिलता तो वह मेरा और कोई समाचार पूछे या न पूछे मेरी नौकरी के समाचार जरूर पूछता । इसलिए नहीं कि उसे मेरी नौकरी को लेकर काफी चिंता होती, बल्कि इसलिए कि वह यह जता देना चाहता कि मैं अव्वल दर्जे का मूर्ख हूँ । उस दिन मैं गाँव के अपने एक मित्र वीरेन्द्र के साथ कहीं जा रहा था कि चरित्तर चौबे ने, जो चाय की दुकान में बैठे चाय पी रहे थे, हम दोनों को बुला लिया ।

आगे क्या होता है.. उसके लिए पुस्तक पढ़िए ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Sparrows and Me – Short Story

Rajeev Khanna, Solan She has been a daily visitor to my house for the last three months. An uninvited...

Today, 2 July, 2026 : World UFO Day

World UFO Day is observed every year on 2 July to raise awareness about unidentified flying objects (UFOs)...

Himachal to Take Control of Key Power Projects

Chairing a high-level meeting of the Power Department on Thursday evening, Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu directed...

Big Political Shift: Brij Lal Joins Congress

In a notable political development, senior BJP leader from Rampur Assembly constituency in Shimla district, Brij Lal, joined...