शिमला में मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता: छात्रों को मतदान के महत्व से किया परिचित

Date:

Share post:

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के अंतर्गत कसुम्पटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत मांजू डाबरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के छात्रों एवं आमजन को मत के महत्व से अवगत करवाया गया।

इसके साथ-साथ शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के टूटीकंडी स्कूल एवं ठियोग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय ठियोग में भी छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। बता दें कि जिला शिमला में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत स्वीप गतिविधियों से संबंधित एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रत्येक टीम में एक नोडल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर एवं अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के महाविद्यालय, स्कूल, पंचायत घर एवं अन्य अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को अपने मत के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

शिमला में मतदाता जागरूकता: छात्रों को मतदान के महत्व से किया परिचित

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Calls for Preservation of Kangra Miniature Art

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित पांच दिवसीय कला...

टीबी मुक्त भारत अभियान में हिमाचल की बड़ी छलांग

स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तपेदिक...

Governor Calls Culture the Soul of Civilisation at IIAS

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta on Saturday inaugurated an art exhibition and a newly set up Art Gallery...

Vikramaditya Sets Dec 2026 Deadline for Flyover

Public Works Department Minister Vikramaditya Singh on Saturday reviewed the progress of the Vidhan Sabha flyover project being...