साइकलिस्ट जसप्रीत पाल बने “स्टेट इलेक्शन आइकॉन”

Date:

Share post:

मण्डी जिला के अपर समखेतर क्षेत्र के निवासी 44 वर्षीय साइकलिस्ट जसप्रीत पाल को स्टेट इलेक्शन आइकॉन बनाया गया है। राज्य चुनाव विभाग की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग और साइकलिस्ट जसप्रीत पाल के बीच आज यहां एक समझौता दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए। जसप्रीत पाल एक साइकलिस्ट होने के साथ-साथ एक पेशेवर फोटोग्राफर भी हैं।

साइकलिस्ट जसप्रीत पाल बने “स्टेट इलेक्शन आइकॉन”

इसके अलावा, उन्होंने बाल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों में भी अपना अतुलनीय योगदान दिया है। जसप्रीत पाल के साथ बातचीत करते हुए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता के लिए हिमाचल में एक साइकल रिले रैली को आयोजित करने का भी सुझाव दिया।

इससे पहले, मीडिया से बातचीत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अब तक जसप्रीत पाल ने विभिन्न दुर्गम इलाकों में लगभग 21 हजार किलोमीटर की दूरी तय की है और फायर फॉक्स चैलेंज साइक्लिंग चौंपियनशिप जीती है तथा 2021 में एमटीबी चौंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत पाल को स्टेट आइकॉन बनाने का निर्णय प्रदेश के शहरी और ग्रामीण युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करना है।

साइकलिस्ट जसप्रीत पाल बने “स्टेट इलेक्शन आइकॉन”

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मांदरी की स्नेहा ने 12वीं में 97% अंक लेकर रचा इतिहास

जिला शिमला के दूरस्थ गांव मांदरी की प्रतिभाशाली छात्रा स्नेहा ने प्लस टू परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक...

हिमाचल : धातु अभिलेख, संदर्भ कुल्लू – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, (मोहाली) स्वतंत्रता से पूर्व चंबा व कुल्लू कांगड़ा में ही पड़ते थे और...

Himalayan Biodiversity in Focus at Kinnaur Bird Fest

Kinnaur district of Himachal Pradesh is set to host its maiden “Kinnaur Bird Festival” from May 8 to...

Big Education Reform: Principals Felicitate CM

A delegation of the Himachal Pradesh Headmasters Cadre Officers Association met Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu in...