April 25, 2026

कला के द्वारा बताया मतदान का महत्व

Date:

Share post:

कलाकार गीत-संगीत तथा करयाला व स्वांग के माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व बताते हुए

शिमला: लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन विभाग ने भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से 25 मई 2024 को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलाकारों के माध्यम से स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया।

कलाकारों ने गीत-संगीत तथा करयाला व स्वांग के माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व समझाया और सभी से 1 जून 2024 को आवश्यक रूप से मतदान करने का आवाहन किया। कलाकारों ने साधु और नेपाली के किरदार निभाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश दिया।

इस दौरान बिग एफएम से आरजे शालिनी ने लोगों से चुनाव के विषय पर वार्तालाप किया और युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग तथा पर्यटक उपस्थित रहे।

कला के द्वारा बताया मतदान का महत्व

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal’s Green Mission Gets a Major Boost

The state government is moving forward by combining environmental conservation with employment generation. Under the Rajiv Gandhi Van...

जल संरक्षण को लेकर शिमला में जागरूकता अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा “हमारे जल को बचाएं: संरक्षण करें, सुरक्षा करें, पुनर्स्थापित करें” (20 से...

Himachal Clears Final Dues of Class-IV Retirees

On the directions of Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu, the Himachal Pradesh government has ordered the immediate release...

शिमला में भाषा सेतु : चार किताबें मलयालम में अनूदित

शिमला स्थित ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय मलयालम...