उच्च शिक्षा: एक लघुकथा

Date:

Share post:

रणजोध सिंह

रणजोध सिंह

“बेटा मन लगाकर पढ़ाई करो और जल्दी से अपने पैरों पर खड़ी हो जाओ ताकि तुम्हें किसी की गुलामी न करनी पड़े।” मां ने भावुक होकर पहली बार कॉलेज जा रही अपनी बेटी से कहा।

इससे पहले कि बेटी कोई प्रतिक्रिया करती, दादाजी अपनी पोती के सिर पर प्यार से हाथ फेरते हुए कहने लगे, “बेटी खूब पढ़ो, पढ़ना कोई बुरी बात नहीं। अपने पैरों पर खड़े  होकर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना भी कोई बुरी बात नहीं। मगर यह सोचना सरासर गलत है कि तुम्हारे ससुराल वाले तुम्हें गुलाम बनाने के लिए ही तुम्हारी राह देख रहे हैं। हम तुम्हें उच्च शिक्षा इसलिए दे रहे हैं ताकि आने वाले समय में तुम अपने परिवार का सुदृढ़ संबल बन सको।”

दादा जी थोड़ी देर के लिए रुके और फिर प्रेमपूर्वक मुस्कुराते हुए बोले, “और हां एक बात और याद रखना, यहां परिवार का मतलब केवल पति या बच्चें नहीं है। तुम्हारे पति से जुड़ा हुआ हर सदस्य तुम्हारा परिवार है।” पोती ने हँसते हुए दादाजी की गोद में सिर रख कर कहा, “जी दादा जी।”

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Calls for Preservation of Kangra Miniature Art

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित पांच दिवसीय कला...

टीबी मुक्त भारत अभियान में हिमाचल की बड़ी छलांग

स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तपेदिक...

CM Pushes HPU Towards Green Hydrogen Research

CM Sukhu today inaugurated and laid the foundation stones of several development projects at Himachal Pradesh University (HPU),...

रोहित ठाकुर का बगैण दौरा, शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग उपमंडल के बगैण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक...