समर्थ 2024: हिमाचल प्रदेश में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आपदा प्रबंधन जागरूकता

Date:

Share post:


हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में समर्थ 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। समर्थ-2024 के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जागरूकता अभियान की इस कड़ी में आज भगवती सांस्कृतिक मण्डल शंठा के कलाकारो द्वारा आईटीआई चौपाल तथा झिकनीपुल, स्वर साधना कला मंच के कलाकारों द्वारा रोहडू के चिढ़गांव तथा जांगला और पूजा कला मंच के कलाकारों द्वारा शिमला ग्रामीण के नेरी पंचायत के सेरी गांव व दुधालटी पंचायत के भरोई गांव में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

कलाकारों ने लोगों को बताया कि किसी आपदा या आपातकालीन स्थिति में आप और आपका परिवार कुछ दिनों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में पहले से ही अपने परिवार की आपदा आपूर्ति किट बनाकर अनिवार्य वस्तुओं को संभालकर रखना जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है। इनमें से अधिकतर वस्तुएं प्रतिदिन उपयोग की जाती हैं, परन्तु आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर इन्हें ढूंढना बहुत कठिन होता है

इस अवसर पर नायब तहसीलदार चिढ़गांव इन्द्र देव शर्मा, आईटीआई चौपाल के प्रधानाचार्य मोहन लाल शर्मा, झिकनीपुल के उप प्रधान लोकेन्द्र शर्मा, नेरी पंचायत के प्रधान हेम कुमार शर्मा, दुधालटी पंचायत के प्रधान देवेन्द्र ठाकुर तथा काफी संख्या में लोग स्थानीय उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

श्रम, युद्ध और सृजन पर गहन मंथन: गेयटी थिएटर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर काव्य गोष्ठी

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में...

From Poetry to Presidential Wisdom: DPS Students Shine at Rashtrapati Niwas

In an inspiring and heartwarming interaction, students from Classes II to VI of Delhi Public School, Shimla, had...

This Day In History

1886 Beginning of the Labour Movement in Chicago (USA):Workers took to the streets demanding an eight-hour workday, a landmark...

Today, 1 May, 2026 : International Labour Day

International Labour Day, also known as May Day or Workers’ Day, is observed on 1 May every year...