1 जून को सभी नोडल अधिकारियों के साथ प्रातः 4.45 बजे आयोजित होगी बैठक: अनुपम कश्यप

Date:

Share post:

शिमला: जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में मतदान के दिन चुनाव संबंधी निगरानी के लिए तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ प्रातः 4.45 बजे बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय में किया जाएगा, जिसके पश्चात् 5 बजे से सभी अपना कार्य आरम्भ करेंगे।
उन्होंने कहा कि बैठक में मतदान के दिन चुनाव से संबंधी निगरानी रखने के लिए नोडल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है ताकि मतदान के दिन सभी प्रकार की रिपोर्ट का समय रहते निष्पादन हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 01 जून को सभी पोलिंग पार्टियां प्रातः 5 बजे अपने मतदान केन्द्र में कार्य प्रारम्भ करेंगी, जिसके उपरांत प्रातः 5.30 बजे मोकपाॅल का आयोजन किया जाएगा, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इसके पश्चात् प्रातः 7 बजे मतदान आरम्भ होगा।
उन्होंने कहा कि इस सारी प्रक्रिया की निगरानी एवं विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट को तैयार करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि इन टीमों में पीडीएमएस, एनकोर, वेब कास्टिंग, रिपोर्ट कम्पाइलिंग, बोर्डिंग लॉजिंग, परिवहन आदि की टीमें शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रातः 4.45 बजे बैठक के उपरांत यह टीमें अपने कंट्रोल रूम में बैठकर दिनभर मतदान के दिन होने वाली गतिविधियों पर निगरानी एवं रिपोर्ट तैयार करेगी।

शिमला शूटिंग प्रतियोगिता, ओपन शूटिंग प्रतियोगिता, शिमला जिला राइफल एसोसिएशन, 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता, 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता, शिमला शूटिंग इवेंट्स, कैथलीघाट शूटिंग प्रतियोगिता, जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता, सीनियर शूटिंग इवेंट्स, मास्टर्स शूटिंग प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय शूटिंग क्वालिफायर
शिमला शूटिंग प्रतियोगिता, ओपन शूटिंग प्रतियोगिता, शिमला जिला राइफल एसोसिएशन, 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता, 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता, शिमला शूटिंग इवेंट्स, कैथलीघाट शूटिंग प्रतियोगिता, जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता, सीनियर शूटिंग इवेंट्स, मास्टर्स शूटिंग प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय शूटिंग क्वालिफायर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM की जीवन यात्रा पर बना गीत ‘द फाइटर’ जारी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...

मढोल पंचायत बनी विकास और खेल का मॉडल: रोहित ठाकुर

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...

Governor Marks West Bengal Day with Cultural ‘Milan’

As part of the ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’ initiative, Lok Bhavan today organised a ‘Milan Programme’ to mark...

St. Thomas’ School Hosts Workshop on AI and CT

St. Thomas’ School, Shimla, organised a CBSE In-House Workshop on Assessment and Pedagogy in Computational Thinking (CT) and...