March 16, 2026

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने सरकार की योजनाओं से किया जागरूक

Date:

Share post:

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग के राज्य नाट्य दल के कलाकारों ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिर्व के ढांडा में लोक गीतों और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इन कलाकारों ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, टुटू के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना, सुख आश्रय योजना तथा नशा-निवारण संबंधी विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित समूह गान, एकल गीत, नाटी व एकांकी नाटक भी प्रस्तुत किए गए।

कलाकारों ने लोगों से राज्य सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने और अपने आसपास के लोगों को योजनाओं की जानकारी देने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड सदस्या ईशा ठाकुर ने विभाग के कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की मनोरंजन के साथ व बेहद सरल तरीके से दी जा रही जानकारी की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी प्रत्येक गांव में आयोजित करवाए जाने चाहिए ताकि लोग जागरूक होकर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। नाट्य निरीक्षक लेख राम गंधर्व ने इन कार्यक्रमों का संचालन किया।  

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Govt Expands Rural Governance in Shimla

The Himachal Pradesh government has approved the formation of nine new Gram Panchayats in Shimla district, following the...

निजी शिक्षण संस्थान आरटीई नियमों का पालन करें : सरकारी आदेश

हिमाचल प्रदेश में सरकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में दाखिले बढ़ने के बीच विद्यार्थियों को स्कूल...

सरकार के फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल...

टीबी मरीजों को पोषण किट वितरण पूरा : उपायुक्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिले में टीबी से ग्रसित सभी मरीजों को निक्षय मित्र सहयोग योजना...