असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि के सन्दर्भ में कुछ निर्देश : आदित्य नेगी

Date:

Share post:

जिला दण्डाधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि शिमला नगर में व्यवसाय व अन्य रेहड़ी-फड़ी के कार्यों के लिए आने वाले अप्रवासी लोगों व अन्य फेरी वालों की पहचान और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से जिला में सभी ठेकेदार, व्यवसायी, व्यापारी, दुकानदार अपने यहां प्रवासी अथवा बाहर से आए मजदूरों की पहचान निकटतम थाना में करवाने के उपरांत ही कार्य पर रखें। उन्होंने कहा कि जिला में बाहर से स्वरोजगार की तलाश अथवा अन्य कामों के लिए आने वाले श्रमिक अथवा व्यक्ति अपने कार्य क्षेत्र के निकटतम पुलिस क्षेत्र में अपने दस्तावेज और फोटोग्राफ दर्ज करवा कर अपनी पहचान व उपस्थिति सूचित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिना पहचान व पुलिस थाना में सूचना के कोई भी जिला में किसी प्रकार का व्यापार, कार्य अथवा रेहड़ी-फड़ी या अन्य कार्य न करें। इस संबंध में आदेशों की अवहेलना करने वालों के प्रति नियमानुरूप दण्डणात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाते हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...