February 13, 2026

बलात्कार मामले में आरोपी सुभाष चंद को 20 साल की सजा और जुर्माना: विशेष न्यायाधीश POCSO शिमला

Date:

Share post:

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो/बलात्कार, शिमला,अमित मंडयाल की अदालत ने आरोपी सुभाष चंद को सरकार बनाम सुभाष चंद मामले में आईपीसी की धारा 376, 506 और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर नंबर 34/22 में 20 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। तथा आईपीसी की धारा 506 के तहत 6 महीने का कठोर कारावास व 1,000 रुपये जुर्माना की सजा भी सुनाई गई व 2 लाख रुपये का मुआवजा भी जारी किया गया।

मामले के संक्षिप्त तथ्य:-

दिनांक 3.12.2021 जब पीड़िता स्कूल जा रही थी तो आरोपी सुभाष (जो रिश्ते में उसका नाना लगता था) ने उसके साथ जंगल में बलात्कार किया तथा किसी को बताने पर मार डालने की धमकी दी । दिनांक 12.12.2021 को फिर से नानू सुभाष चंद ने करीब 8 बजे शाम को अपने घर में जबरदस्ती खींच कर पीड़िता के साथ 2 बार बलात्कार किया। जब पीड़िता की माता उसको चेकअप के लिए अस्पताल ले गई तो मालूम हुआ कि वह 6 महीने से गर्भवती है।

इन तथ्यों के आधार पर पुलिस स्टेशन चिड़गांव में आईपीसी की धारा 376, 506 और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मुकदमे के दौरान, अभियोजन पक्ष ने इस मामले को साबित करने के लिए 17 गवाहों की जांच की और मुकदमे के समापन पर दलीलें सुनी गईं और विशेष न्यायाधीश, शिमला की अदालत ने आरोपी को उपरोक्त कथित अपराध के लिए दोषी ठहराया। अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व श्रीमती संगीता जस्टा, उप जिला न्यायवादी द्वारा किया गया।

बलात्कार मामले में आरोपी सुभाष चंद को 20 साल की सजा और जुर्माना: POCSO शिमला

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Strengthens Exam Security Measures

The Directorate of School Education, Himachal Pradesh, has issued stringent guidelines to ensure the fair, transparent and malpractice-free...

साहिल ठाकुर बने भारतीय सेना लेफ्टिनेंट

ग्राम पंचायत चोलथरा के गांव Digho के साहिल ठाकुर, सुपुत्र कुलदीप ठाकुर, का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट...

शिमला छात्र-छात्राओं ने पीजीआई ट्रेनिंग पूरी की

ज़िला शिमला के व्यावसायिक शिक्षा विभाग के तहत हेल्थ केयर विद्यार्थियों ने तीन दिन की ऑन-जॉब ट्रेनिंग सफलतापूर्वक...

चनौर घटना के बाद स्कूल सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने देहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनौर के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील वर्कर...