चार्ली विला–क्लब मार्ग पर टारिंग कार्य को मंजूरी

Date:

Share post:

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने जानकारी दी है कि चार्ली विला से शिमला क्लब तक सड़क पर टारिंग कार्य के लिए अस्थायी अनुमति प्रदान की गई है। यह कार्य छोटा शिमला से विलीज पार्क तक यूटिलिटी डक्ट निर्माण के तहत किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य 30 अप्रैल से 5 मई 2026 तक निर्धारित समयावधि में ही किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक तथा रात 7:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक कार्य चलेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य के दौरान सभी पर्यावरण एवं प्रदूषण मानकों का पालन अनिवार्य होगा। अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और रिहायशी क्षेत्रों के पास ध्वनि स्तर निर्धारित सीमा में रखा जाएगा ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जाएंगे तथा आवश्यक स्थानों पर संकेतक और बैरिकेड लगाए जाएंगे। पैदल यात्रियों, एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खुला रखा जाएगा, वहीं आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

कार्य स्थल पर मलबा या निर्माण सामग्री नहीं छोड़ी जाएगी और यातायात बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्य प्रारंभ से पूर्व पुलिस विभाग को सूचित करना अनिवार्य होगा तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित प्राधिकरण को अवगत कराना होगा।

Himachal Doctor Joins National Dental Council

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Canvas of Dreams: Lower Primary Stars Shine at Auckland House

The corridors of Auckland House School buzzed with boundless energy and creative flair today as its Lower Primary...

हाईटेक होगी शिमला की जनगणना: घर-घर पहुंचेगी डिजिटल टीम

शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।...

‘कानून ताक पर, लोकतंत्र पर ताला’: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में उच्च न्यायालय...

HP Releases ₹20.61 Cr to Workers as Aug 15 Welfare Bonus

Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board Chairman Nardev Kanwar announced that financial assistance totaling ₹20.61...