February 22, 2026

चुनाव: डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

चुनाव
से जुड़ी
रोजी रोटी,
कुर्सी,
हिंसा दंगे फसाद
और आगजनी !

चुनाव
करता खोखला
देश को,
खड़ी होती समस्याएं ,
सत्ता आती अपराधी
कर्णधारों की !

चुनाव
में सभी
चोर लुटेरे
मौसेरे भाई,
लूटाएं पैसा खूब
ब्याज सहित वापिस
पांच बरस पाने को !

चुनाव
राजनीति है,
डर की न खौफ की,
बस गोली बंदूक की
कहीं भी किसी को
मार गिराने की !

चुनाव
देश सेवा के नाम
सांठ गांठ
सौदे बाजी
आश्वाशन विश्वास प्रलोभन
देता सब को !
कौन भ्रष्ट कौन पाक
कोई खबर नहीं है !

चुनाव
के दाव में
लालू मीठी राबड़ी
माया धारी योगी मोगी
पंजेधारी सफाई पौचेधारी
एक ही थैली के बाट हैं !

चुनाव
दंगल है,
झोटे भिड़ते हैं
मर मिटते हैं,
बेचारी भेड़े कटती हैं
बलि चड़ती हैं !

चुनाव
होगा कैसा !
राम राज्य के सपनों का
चारों ओर गहमा गहमी है
बहुरूपिए चाटुकारों और
चोर लुटेरों की !

चुनाव: डॉo कमल केo प्यासा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1952 Bangladesh Language Movement: In what was then East Pakistan (now Bangladesh), students and activists took to the streets...

Today, 21 February, 2026 : International Mother Language Day

21 February is observed as International Mother Language Day, a day that emphasizes the importance of preserving and...

NIELIT Delhi Hosts Yuva Rojgar Mela 2026

The National Institute of Electronics & Information Technology (NIELIT), an autonomous scientific society under the Ministry of Electronics...

NDMA, AcSIR & CSIR–NIScPR Boost Disaster Research

The National Disaster Management Authority (NDMA), Academy of Scientific and Innovative Research (AcSIR), and CSIR–National Institute of Science...