मुख्यमंत्री ने धरोहर पुलिस सहायता कक्ष का लोकार्पण किया

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऐतिहासिक माल रोड़ शिमला स्थित जीर्णोद्धार धरोहर पुलिस सहायता कक्ष का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 134 वर्षों से कार्यरत पुलिस सहायता कक्ष का महत्त्व आज भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धरोहर इमारतों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत काॅरपोरेट संस्थाओं से विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान भी बहुत सी संस्थाओं ने सीएसआर के तहत स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने में मदद प्रदान की है। जय राम ठाकुर ने धरोहर पुलिस सहायता कक्ष के जिर्णोद्धार के लिए पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सहायता कक्ष में माध्यम से लोगों विशेषकर पर्यटकों को पुलिस सहायता प्राप्त करने में सुविधा उपलब्ध होगी।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने धरोहर पुलिस सहायता कक्ष के जीर्णोंद्धार के लिए पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिमला ऐतिहासिक महत्त्व का पर्यटन स्थल है इसलिए सरकार द्वारा यहां धरोहर भवनों के संरक्षण के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस सहायता कक्ष के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये व्यय किए गए हैं इसमें 15 लाख एसीसी ट्रस्ट तथा 10 लाख रुपये भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार द्वारा कक्ष को ऐतिहासिक धरोहर का स्वरूप देने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, नगर निगम के पार्षद, भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम विनोद कुमार मिश्रा, एसीसी के प्लांट प्रमुख अमिताभ सिंह, वास्तुकार अमिता महाजन, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, एसीसी व एसबीआई के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

TB Mukt Bharat Push Reviewed by Health Minister

Union Health Minister Jagat Prakash Nadda chaired a review meeting of the TB Mukt Bharat Abhiyaan with the...

This Day In History

1867 Canada became a self-governing dominion marking the beginning of its national independence journey Canada Day 1858 British Crown assumed direct...

औदुम्बर: पश्चिमी हिमालय की प्राचीन सभ्यता

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी औदुम्बर जो की एक भारतीय जनजाति थी, की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द उदुम्बर...

आपदा से निपटने के लिए शिमला में एनडीआरएफ तैनात

मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...