कांग्रेस के झूठी गारंटियों के खिलाफ जनता ने किया भाजपा का समर्थन : बिक्रम ठाकुर

Date:

Share post:

पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक आज जसवां और परागपुर में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर बिक्रम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह जनता के भाजपा पर बढ़ते विश्वास और कांग्रेस के झूठे वादों के खिलाफ जनादेश का स्पष्ट संकेत है।

बैठक में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर भी चर्चा की गई। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की झूठी गारंटियों की पोल अब दिल्ली में भी खुल गई है। जहां-जहां सुक्खू प्रचार के लिए गए, वहां जनता ने उनकी गलतबयानी और खोखले वादों को नकारते हुए भाजपा को समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के 2साल के कार्यकाल में केवल नकारात्मक राजनीति, झूठे वादे और विकास विरोधी फैसले ही देखने को मिले हैं। कांग्रेस ने चुनावों से पहले 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह, पांच लाख नौकरियां, हर गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं, पुरानी पेंशन योजना का संपूर्ण लाभ देने जैसी कई गारंटियां दी थीं।

लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस ने अपने वादों से मुकरना शुरू कर दिया।सरकारी खजाना खाली होने का बहाना बनाकर कांग्रेस सरकार ने जनता पर भारी टैक्स लगा दिए, पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वैट लगाया और बस किराया बढ़ा दिया। दूसरी ओर, पुरानी पेंशन योजना को लेकर कर्मचारियों को अब तक स्पष्टता नहीं मिली है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विफलता ने जनता को निराश किया है। जिस तरह से सरकार ने हजारों युवाओं की नौकरियां छीनीं, हजारों महिला समूहों और कर्मचारियों को ठगा, सरकारी संस्थानों को बंद किया, वह कांग्रेस के जनविरोधी रवैये को दर्शाता है।

यही कारण है कि अब हिमाचल की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी जनता ने यही किया। मुख्यमंत्री सुक्खू जहां-जहां प्रचार के लिए गए, वहां भाजपा को लाभ मिला। हिमाचल की नाकामयाब कांग्रेस सरकार का मॉडल दिल्ली की जनता के सामने भी आया, और उन्होंने कांग्रेस के झूठे वादों को ठुकरा दिया।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को और अधिक मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सत्ता में आना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और विकास को प्राथमिकता देना है। बैठक में मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कांग्रेस के झूठी गारंटियों के खिलाफ जनता ने किया भाजपा का समर्थन : बिक्रम ठाकुर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जयराम ने आपातकाल को बताया काला अध्याय

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि 25 जून 1975...

QR Code System Activated to Ensure Smooth Ration Distribution

A spokesperson of the Department of Food, Civil Supplies and Consumer Affairs said today that due to a...

Big infra push for Kasauli: CM inaugurates projects

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, during his visit to Neri Kalan in Kasauli Assembly constituency of Solan...

सेब सीजन की दस्तक, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सेब सीजन-2026 की...