कल्चरल कम स्पोर्ट्स मीट में मोनाल के होनहारों का धमाल

Date:

Share post:

कुलदीप वर्मा, कीकली रिपोर्टर, 22 अक्टूबर, 2019, शिमला

मनभावन प्रस्तुतियों से जीता सबका दिल

प्रत्येक विद्यार्थी को खुशी का हिस्सा बनाने की रीत निभाने वाले मोनाल स्कूल द्वारा ‘वार्षिक पी टी डिसप्ले कम कल्चरल मीट’ का आयोजन किया गया जिसमें मोनाल के होनहारों ने अपने शिक्षकों की मेहनत को सार्थक करते हुए सुंदर संदेश देती अनेक मनभावन प्रस्तुतियाँ देकर सबका दिल जीत लिया । विद्यार्थियों की आत्मविश्वास से लबरेज और मन मोह लेने वाली प्रेजेंटेशन ने शिक्षा मंत्री को भी ‘एक्सिलेंट परफ़ोर्मेंस मोनाल’ का उद्घोष करने पर मजबूर कर दिया ।

“A healthy body a healthy mind makes a healthy Nation” थीम पर आयोजित इस कल्चरल कम स्पोर्ट्स मीट में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई की । अनुसाशन दर्शाते हुए स्कूल के अशोका, रानी लक्ष्मी बाई, शिवाजी व पृथ्वी हाउस ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी । इसके साथ ही गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ समारोह का आगाज अनेकों सुंदर संदेश प्रवाहित करती प्रस्तुतियों के साथ आगे बढ़ता गया । पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थता विषय पर आधारित प्रस्तुतियों के साथ विद्यार्थियों ने विविधता में एकता का संदेश देकर आधुनिक समस्याओं से परिचित करवाते हुए सभी को जागरूक किया ।

पेड़ कटान, अस्वच्छता, प्लास्टिक, नशाखोरी व अस्वस्थता जैसे विघ्नों  को हरने की प्रार्थना की । सेव एनवायर्नमेंट, दिल है छोटा सा, से नो टू प्लास्टिक, गंगा अभियान, से नो टू ड्रग्स, आरंभ है, योगा, पोंम पोंम डांस, जुंबा ऐरोबिक्स, लीजियम, डंबल्स, रिंग डांस, एक्सरसाईज़, एरोबिक्स पीटी, कंधों से मिलते हैं कंधे व फ़्यूज्न जैसी अनेकों प्रस्तुतियाँ निहार, दर्शकदीर्घा में बैठे अभिभावकों के मन भी प्रफ़्फुलित हो उठे । रंग बिरंगी पोशाकों में थिरकते प्रतिभागी हर पल समारोह में चार चाँद लगाते प्रतीत हुए । आत्मविश्वास से भरपूर छात्रों की प्रस्तुतियों ने हर किसी को मोनाल की प्रतिभा का लोहा मनवाने को मजबूर कर डाला ।

इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में बच्चों की परफ़ोर्मेंस को एक्सिलेंट करार दिया व खूबसूरत विषय चयन व समय उपयोग के साथ बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए छात्र व अध्यापक वर्ग को बधाई दी । शिक्षा मंत्री ने कहा कि ड्रग्स व प्लास्टिक कि हानियों को दर्शाते इस तरह के कार्यक्रम वास्तव में शिक्षाप्रद साबित हो सकते हैं । उन्होंने कहा कि ज्ञान का संचार विभिन्न प्रकार के इनोवेटिव कार्यक्रम से ही किया जा सकता है और सार्थक विषय चयन के लिए मोनाल के  अध्यापक बधाई के पात्र हैं । शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें अपने बच्चों में संस्कार युक्त शिक्षा का समावेश करना होगा तभी सही मायनों में शिक्षा का उदेश्य सफल होगा । इस दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल उत्थान के लिए 31,000 की राशि प्रदान करने की घोषणा की ।

इस अवसर पर मोनाल स्कूल संस्थापिका व प्रशासक विनोद शर्मा ने कहा कि खेल जहां बच्चों की ग्रोथ में सहायक होते हैं तो वहीं इस तरह की एक्टिविटीज़ बच्चों की आल ओवर डेव्लपमेंट में भी अपना सार्थक परिणाम देकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती है।

मोनाल डायरेक्टर प्रिंसिपल संगीता शर्मा के अनुसार मोनाल स्कूल के टीचिंग स्टाफ की बदौलत एकेडेमिक के साथ साथ स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिवीटीज़ में भी छात्र अपना बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं । मीट के लिए बच्चों ने दिल से मेहनत की और बच्चों में यही आत्मविश्वास और लगन देखकर बेहद खुशी हुई ।

https://youtu.be/Mj3y2TtYaFk

https://youtu.be/uHcnmsWVYOQ

YouTube player

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

विकास ठप और कानून व्यवस्था बदहाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए...

Governor Gupta Opens Kullu Dussehra Emphasizing Tradition and Unity

The historic Dhalpur Ground in Kullu transformed into a vibrant sea of faith and color today as Governor...

Shimla Remembers Bravehearts with Solemn Parades and Tributes

Shimla’s Police Ground in Bharari echoed with solemn reverence today as the Himachal Pradesh Police observed Police Commemoration...

Himachal Government Prioritizes Rights of Visually Impaired

Health and Social Justice Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil held a crucial meeting with representatives from the...