April 19, 2026

दयानंद स्कूल में नन्हे बच्चों का शानदार प्रदर्शन: ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ ने जीते दिल!

Date:

Share post:

दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला में एल के जी क्लास कंसर्ट (flight of fantasy) का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नृत्य, संगीत, लघु नाटिका, कविता वाचन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम सभी छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित की और नन्हें छात्रों ने हर्षोल्लास व उत्साहित मन से कार्यक्रम में भाग लिया । विद्यालय प्रधानाचार्या अनुपम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या द्वारा विद्यालय विवरण प्रस्तुत किया गया।

जिसके अंतर्गत छात्रों के शैक्षणिक, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन व उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष रखा गया। एलकेजी बच्चों के कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना की, छात्रों ने बहुत ही सुंदर एक वेलकम नृत्य किया। “अंगों की महत्ता” पर सुंदर नाटक बच्चों ने पेश किया गया। अंग्रेजी व हिंदी कविता का वाचन हुआ और बच्चों ने बड़ी मनमोहक नाटी और भंगड़ा प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया उनके द्वारा एक बहुत मनमोहक नृत्य पेश किया गया ।

अंत में अध्यापिका प्रियंका सिंह भण्डारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद किया। क्लास कंसर्ट करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नृत्य, संगीत, कला, आत्मविश्वास और आधुनिक सामाजिक वातावरण में बच्चों को सभी तरह की प्रतिभाओं को उजागर करना है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1775 Start of the American Revolutionary War: The battles of Lexington and Concord in Massachusetts mark the beginning of...

Today, 19 April, 2026 : World Liver Day

World Liver Day, observed every year on 19 April, is dedicated to raising awareness about liver health and...

रोहड़ू मेला बना संस्कृति और विकास का संगम

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का शुभारंभ रविवार को रामलीला ग्राउंड, रोहड़ू में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने...

हिमाचल में सड़क विकास पर जोर, 6000 करोड़ खर्च

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से लोक निर्माण और शहरी...