March 16, 2026

शुराला के जंगल में उमंग फाउंडेशन द्वारा देवदार के पौधे लगाए गए

Date:

Share post:

उमंग फाउंडेशन व आर्किड होटल शिमला ने शिमला शहर के साथ लगते गांव शुराला में वन भूमि पर युवक मंडल शुराला के साथ मिलकर देवदार के 100 पौधे लगाए। इस पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कसुंपटी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेंदर कंवर ने की और मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय काउंसलर नरेंद्र ठाकुर , कुलदीप ठाकुर व ब्लॉक विकास समिति मशोबरा के उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने पौधे लगा पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि फाउंडेशन प्रति वर्ष वन भूमि पर हजारों पौधे लगाता है । इस वर्ष गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है जिसकी भरपाई पौधे लगा कर ही की जा सकती है। आज कार्यक्रम में 100 पौधे देवदार के लगाए गए। यह पौधे जहां पर्यावरण संरक्षण में लाभ देंगे वहीं भूमि कटाव व ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं में लाभकारी होंगे।

इस कार्यक्रम में आर्किड होटल के प्रबंधक महेंद्र रावत, होटल के स्टाफ रेखा शर्मा, सतीश चौहान, अभिषेक, उपेंद्र व पूरन चंद ने भाग लिया तथा युवक मंडल शुराला के प्रधान रविंद्र कंवर, उप प्रधान आदित्य कंवर व सचिव संजीव शर्मा तथा उमंग फाउंडेशन के गोपाल अत्री एवं सूर्यांश शर्मा ने सहयोग किया। 

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Clears Dues to Contractors : Naresh Chauhan

Principal Advisor to the Chief Minister, Naresh Chauhan, announced that the Himachal Pradesh government has released Rs 500...

Dairy Sector Push: HP Signs Agreements with NDDB

The Himachal Pradesh government signed three Memorandums of Understanding (MoUs) with the National Dairy Development Board (NDDB) in...

AHSB Student Earns National Recognition for Robot Nurse Idea

Aayaan Raj Swan, a Class XII science student of Auckland House School for Boys from Chandigarh, has received...

This Day in History

44 BC Assassination of Julius Caesar: Julius Caesar, the Roman dictator, was killed by Roman senators on the Ides...