डोडरा-क्वार सड़क परियोजना पर सरकार का फोकस

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निर्माणाधीन रोहड़ू-डोडरा-क्वार सड़क परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

डोडरा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चिड़गांव-डोडरा-क्वार सड़क का निर्माण करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इसे तय समय में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार से चर्चा की गई है तथा दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए PMGSY फेज-1 के शेष कार्यों की समय सीमा मार्च 2027 तक बढ़ाई गई है।

मंत्री ने कहा कि रोहड़ू-चिड़गांव सड़क पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। डोडरा-क्वार को उत्तराखंड से जोड़ने वाली सड़क के हिमाचल क्षेत्र के हिस्से का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की अन्य सड़कों के लिए भी वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई हैं, जिनमें कितरवाड़ी संपर्क सड़क के लिए 4.50 करोड़ रुपये, जिसकुन-जाखा सड़क के लिए 10.50 करोड़ रुपये और जड़कोट सड़क के लिए 4 करोड़ रुपये शामिल हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि डोडरा-क्वार क्षेत्र में करीब 70 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें सड़क निर्माण, विद्यालय भवन, एसडीएम कार्यालय, आवास और लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह जैसे कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।

प्रवास के दौरान मंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

HiBiSCUS: Himachal’s New Biodiversity Push

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जिधर देखूं तू ही तू – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ सर्वभूतेषु येनैकमव्ययं भावमीक्षते। अविभक्तं विभक्तेषु तज्ज्ञानं विद्धि सात्त्विकम्॥ उपरोक्त श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के 18वें अध्याय का 20वाँ...

This Day In History

1573 Mughal Empire Conquers Gujarat Mughal Emperor Akbar completed his swift campaign in Gujarat with a decisive victory near Ahmedabad,...

Today, 2 Sep. 2026: World Coconut Day

World Coconut Day is observed annually on September 2 to highlight the agricultural, economic, and health significance of...

Centre Announces Tenzing Norgay National Adventure Awards

The Union Ministry of Youth Affairs and Sports has officially announced the recipients of the prestigious Tenzing Norgay...