March 16, 2026

छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Date:

Share post:

शिमला: राघव पब्लिक स्कूल घैणी और राघव पब्लिक स्कूल बल्दैयां में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। छात्रों ने पोस्टर और स्लोगन लेखन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर के साथ साथ छात्रों द्वारा साथ लगते क्षेत्रों में भी रैली निकाल कर कचरा उठाया और स्थानीय लोगों को अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक और सचेत करते हुए कहा कि हमारा परम कर्तव्य है कि हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे क्योंकि पर्यावरण के बिना मानव जीवन संभव नहीं।

बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने इस अवसर पर भाषण तथा नन्हे मुन्ने छात्रों ने कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए कि पर्यावरण को हरा भरा और स्वच्छ रखना हमारे लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए कितना आवश्यक हो गया है। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए जिससे हमें शुद्ध वायु मिल सके और हम खुशहाल जीवन यापन कर सके।

इसी के साथ शिवम् पब्लिक स्कूल जुब्बड़ में भी इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और बच्चों द्वारा सुंदर पोस्टर भी बनाए गए।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Police Strike : Heroin Supply Chain Dismantled

Shimla District Police have cracked an interstate drug smuggling ring dealing in ‘chitta’ (heroin) and arrested the alleged...

Himachal Govt Expands Rural Governance in Shimla

The Himachal Pradesh government has approved the formation of nine new Gram Panchayats in Shimla district, following the...

निजी शिक्षण संस्थान आरटीई नियमों का पालन करें : सरकारी आदेश

हिमाचल प्रदेश में सरकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में दाखिले बढ़ने के बीच विद्यार्थियों को स्कूल...

सरकार के फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल...