राज्यपाल द्वारा कमलाकांत त्रिपाठी की पुस्तक का विमोचन

Date:

Share post:

शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में कमलाकांत त्रिपाठी द्वारा लिखी पुस्तक, ‘विनायक दामोदर सावरकर नायक बनाम प्रतिनायक’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तक में किया गया वस्तुपरक आंकलन सावरकर को नायक की स्वीकार्यरता प्रदान करता है।

शुक्ल ने कहा कि यह पुस्तक विनायक दामोदर सावरकर के जीवन और विरासत पर प्रकाश डालती है कि किस प्रकार उन्होंने अपने विचारों, साहित्य, और लेखन से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की बिगुल फूंक दी थी। सावरकर के क्रांतिकारी विचारों से डर कर गोरी हुकूमत ने उन पर न केवल जुल्म ढाया बल्कि उन्हें काला पानी भेजते हुए दो जन्मों के आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई थी। लेकिन इन सब से बिना डरे सावरकर देश की आजादी के लिए भारतवासियों को एकत्रित करने में निरंतर प्रयास करते रहे। अपनी लेखनी और विचारों से उन्होंने देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। यह पुस्तक वीर सावरकर की जीवनी, विचार और राष्ट्रीय आंदोलन में उनके योगदान को समर्पित है। इस अवसर पर अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल : लेख/अभिलेखों वाले प्राचीन सिक्के भाग 2 गतांक से आगे

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी यौद्धेय सिक्के : 8.सिक्के की धातु = ताम्र। सिक्के का आकर = गोलाकार। सिक्का का व्यास...

ESMA Action Prevents Garbage Chaos in Shimla

In a decisive move to maintain public hygiene and civic order, District Magistrate Shimla Anupam Kashyap has imposed...

रक्छम-छितकुल में भालू परिवार कैमरे में कैद

रक्छम छितकुल वन्यजीव अभयारण्य में हिमालयी भूरे भालू की मौजूदगी का एक महत्वपूर्ण फोटोग्राफिक रिकॉर्ड सामने आया है।...

नर्स दिवस पर सेवा और समर्पण का संदेश

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान...