ग्राम पंचायत बठमाणा जाबरी में लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर

Date:

Share post:

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा ग्राम पंचायत बठमाणा जाबरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें धलाया, भरियाल, जाबरी, रतनपुर, बोहली और कैम्बली के ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस शिविर में नव नियुक्त न्यायाधीश सुश्री सोनिया शर्मा व श्री आकाश सरोहा ने भी भाग लिया। उन्होंने लोगों को दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, बाल श्रम निषेध अधिनियम, 1986 और बाल विवाह निषेध अधिनियम, 1986 इत्यादि के बारे में जानकारी दी।

इस शिविर में अधिवक्ता श्री दीपक ने भी भाग लिया। उन्होंने लोगों को एन. डी. पी. एस. एक्ट और सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला श्री विकास गुप्ता ने नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, पीड़ित की मुआवजा योजना और गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों इत्यादि के बारे में जानकारी दी। लोगों को आई. ई. सी. मैटिरियल भी वितरित किया गया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM की जीवन यात्रा पर बना गीत ‘द फाइटर’ जारी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...

मढोल पंचायत बनी विकास और खेल का मॉडल: रोहित ठाकुर

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...

Governor Marks West Bengal Day with Cultural ‘Milan’

As part of the ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’ initiative, Lok Bhavan today organised a ‘Milan Programme’ to mark...

चिट्टा-मुक्त हिमाचल: STF का ऑपरेशन सफल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” जन-आंदोलन के तहत नशा तस्करी के...