February 24, 2026

उच्च शिक्षा: एक लघुकथा

Date:

Share post:

रणजोध सिंह

रणजोध सिंह

“बेटा मन लगाकर पढ़ाई करो और जल्दी से अपने पैरों पर खड़ी हो जाओ ताकि तुम्हें किसी की गुलामी न करनी पड़े।” मां ने भावुक होकर पहली बार कॉलेज जा रही अपनी बेटी से कहा।

इससे पहले कि बेटी कोई प्रतिक्रिया करती, दादाजी अपनी पोती के सिर पर प्यार से हाथ फेरते हुए कहने लगे, “बेटी खूब पढ़ो, पढ़ना कोई बुरी बात नहीं। अपने पैरों पर खड़े  होकर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना भी कोई बुरी बात नहीं। मगर यह सोचना सरासर गलत है कि तुम्हारे ससुराल वाले तुम्हें गुलाम बनाने के लिए ही तुम्हारी राह देख रहे हैं। हम तुम्हें उच्च शिक्षा इसलिए दे रहे हैं ताकि आने वाले समय में तुम अपने परिवार का सुदृढ़ संबल बन सको।”

दादा जी थोड़ी देर के लिए रुके और फिर प्रेमपूर्वक मुस्कुराते हुए बोले, “और हां एक बात और याद रखना, यहां परिवार का मतलब केवल पति या बच्चें नहीं है। तुम्हारे पति से जुड़ा हुआ हर सदस्य तुम्हारा परिवार है।” पोती ने हँसते हुए दादाजी की गोद में सिर रख कर कहा, “जी दादा जी।”

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal’s Himalayan Ecosystem Under Threat: CM

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu today released the report “Scientific Assessment of Tackling Non-CO2 Emissions: Pathways for Himachal...

जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लिए वित्तीय मदद मांगी

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री...

HIMCARE स्वास्थ्य योजना के लिए e-KYC जरूरी

Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board (HPBOCW) के अंतर्गत पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी...

Chamba Set for Digital Education Revolution

CM Sukhu has announced the establishment of the Global Skills & Digital University in District Chamba, marking a significant...