April 28, 2026

हिमाचल में शिक्षा नीति पर सवाल, हपुटवा ने जताया रोष

Date:

Share post:

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ( हपुटवा ) द्वारा कहा गया की प्राथमिक संघ के जिन शिक्षकों को प्रदेश सरकार ने निलंबित किया है उन्हें बहाल करना चाहिए । हपुटवा ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय सुखविंदर सिंह सुखू जी और शिक्षामंत्री रोहित ठाकुर जी से पुरज़ोर माँग की , जिन शिक्षकों का सरकार ने निलंबित किया है उन्हें बहाल करना चाहिए तथा शिक्षकों को वार्तालाप हेतु बुला कर उनकी मांगो पर सकारात्मक चर्चा कर उसका निवारण करना चाहिए । सरकार द्वारा शिक्षक साथियो का निलंबन उनके लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन है उसे तुरंत प्रभाव से वापिस ले लेना चाहिए।

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19: स्वतंत्रता का अधिकार। यह भाषण, अभिव्यक्ति, संगठन, और आंदोलन की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान करता है । ये मौलिक अधिकारों के हनन का फरमान है। यह सोचने का विषय है की वर्तमान स्तिथि में चाहे प्राथमिक शिक्षक हो , महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक है चाहे विश्वविद्यालय का शिक्षक है प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों से परेशान है ।

डॉ नितिन व्यास ने बताया कि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का शिक्षक भी प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार CAS के तहत प्रमोशन पर रोक से परेशान है । पिछले तीन वर्षों से शिक्षकों की प्रमोशन पर रोक है जिससे शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ रहा है । सरकार से बार बार मांग करने के बाद भी कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला है ।

जिससे उच्च शिक्षा में व्याप्त शिक्षकों में भी भारी रोष है । डॉ नितिन व्यास ने बताया की विश्वविद्यालय के शिक्षकों को भी सड़कों पे उतर कर अपनी मांगों के लिए लोकतंत्रात्मक रूप में लड़ना पड़ेगा । हपुटवा ने सरकार से प्राथमिक शिक्षकों के निलंबन को वापिस लेने की मांग की । और प्राथमिक शिक्षक संघ को जो की हमारी शिक्षा का आधार है अपना समर्थन दिया ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1521 Death of Ferdinand Magellan: The Portuguese explorer Ferdinand Magellan was killed in the Philippines during his expedition to...

खेल और जागरूकता का संगम : छौहारा लीग समाप्त

छौहारा स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (CSWA) द्वारा “नशा छोड़ो, खेल खेलो” थीम पर आयोजित छौहारा प्रीमियर लीग का भव्य...

IIAS Shimla Hosts Seminar on Viksit Bharat 2047

The Indian Institute of Advanced Study (IIAS), Rashtrapati Nivas, Shimla, today inaugurated a two-day national seminar on “Viksit...

Shimla Municipal Elections: Code of Conduct Enforced

The State Election Commission Himachal Pradesh has issued a notification enforcing the Model Code of Conduct in the...