हिमाचल में जनगणना का पहला चरण पूरा

Date:

Share post:

जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का प्रथम चरण 15 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह अभियान 16 जून से शुरू किया गया था, जिसमें डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया गया।

उन्होंने बताया कि इस चरण की प्रमुख उपलब्धियों में स्व-गणना सुविधा की सफलता शामिल रही। बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की और राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

प्रवक्ता ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण को सफल बनाने में प्रशासनिक तंत्र, जिला स्तर के अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी जिलों के उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, तहसीलदारों और वरिष्ठ जनगणना अधिकारियों ने अभियान की निरंतर निगरानी करते हुए इसे प्रभावी ढंग से संचालित किया।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों सहित जमीनी स्तर पर तैनात कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। दुर्गम एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने घर-घर जाकर सटीक जानकारी जुटाई।

उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ की कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता और मेहनत के कारण जनगणना का पहला चरण निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा हो सका।

HP ITI Trainees Earn International Experience

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...