March 28, 2026

हिमाचल में स्मार्ट शहरीकरण की शुरुआत

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश में व्यवस्थित और सतत शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए आज प्रदेश सरकार और नई दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने इसकी अध्यक्षता की।

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की ओर से निदेशक हेमिस नेगी और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की ओर से निदेशक वीरेन्द्र कुमार पॉल ने एमओयू पर दस्तखत किए। इस सहयोग के तहत बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर विस्तृत कार्य योजनाएं विकसित की जाएंगी।

राजेश धर्माणी ने कहा कि यह कदम प्रदेश में शहरी विकास को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विकास की गति को देखते हुए नए शहरों का निर्माण अनिवार्य हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली के तकनीकी सहयोग से, प्रदेश की भौगोलिक और पर्यावरणीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। यह पहल न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाएगी, बल्कि शहरों पर बढ़ते दबाव को भी कम करने में मदद करेगी।

Budget 2026: Farming Takes Center Stage

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जयराम ठाकुर : कैंसर इलाज पर मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के...

एसडीएम 29 मार्च को करेंगे आपदा राहत घरों का निरीक्षण

जिला शिमला के सभी 12 एसडीएम 29 मार्च 2026 को अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा राहत पैकेज के तहत...

Budget 2026: Farming Takes Center Stage

Deputy Chief Whip Kewal Singh Pathania praised Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu for promoting natural farming in...

पान के पत्ते से बनी पहचान: महोबा की प्रेरक कहानी

पान के पत्तों से बने मीठे पान का स्वाद तो आपने जरूर लिया होगा, लेकिन अब पान से...